देश में कोरोनावायरस के मृतकों की संख्या ४२०

नई दिल्ली,  (वृत्तसंस्था) – देश में कोरोनावायरस से जान गँवा चुके लोगों की संख्या ४२० पर और मरीज़ों की संख्या १२,७५९ पर पहुँच चुकी है। गुरुवार को दिनभर में २८ लोगों की मृत्यु हुई और ८२६ नये मरीज़ पाये गए। इनमें से सर्वाधिक मरीज़ महाराष्ट्र में पाये गए हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में २८६ नये मरीज़ दर्ज़ हुए होकर, राज्य के कुल मरीज़ों की संख्या ३२०२ पर पहुँच चुकी है।

        गुरुवार को महाराष्ट्र में ७ कोरोनाग्रस्तों की मृत्यु हुई। इनमें ३ लोग मुंबई से और ४ लोग पुणे से हैं। इससे राज्य में इस महामारी से मारे गये लोगों की संख्या १९४ पर पहुँच चुकी है। मुंबई में ही अब तक २०७३ मरीज़ पाये गए होकर, ११७ लोग मारे गये हैं। मुंबई के धारावी इलाक़े में दिनभर में २६ नये मरीज़ पाये गए। इससे इस घनी आबादीवाले इलाक़े के कोरोनाग्रस्त मरीज़ों की संख्या ८६ पर पहुँची है। मुंबई में खार पुलीस थाने में तैनात एक पुलीस को कोरोना का संक्रमण होने की बात सामने आयी है। शहर में अब तक १६ पुलीसकर्मियों को इस वायरस का संक्रमण हुआ है। बुधवार को मुंबई में ५ पुलीसकर्मी पॉझिटिव्ह पाये गए थे। ठाणे में ९ और बदलापुर में ८ नये मरीज़ पाये गए।

        इसी दौरान मध्य प्रदेश में ११०, दिल्ली में ६२, गुजरात में ५८, राजस्थान में ५५, तमिलनाडू में २५, हरियाना में ११ नये मरीज़ पाये गए हैं। ऐसा नहीं है कि भारत में कोरोन के परीक्षण कम हो रहे हैं। अब तक देश में २ लाख ९० हजार ४०१ कोरोना के परीक्षण हुए हैं। इनमें से ३० हज़ार से भी अधिक परीक्षण बुधवार को ही हुए, ऐसी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। साथ ही, ‘इंडियन कौन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च’ (आयसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने किए अध्ययन में, देश में २४ टेस्टिंग में एक कोरोना पॉझिटिव्ह मरीज़ पाया जा रहा है, ऐसा कहा गया है। जापान में यही प्रमाण ११.७ व्यक्तियों में एक, इटली में ६.७, अमरीका में ५.३, ब्रिटन में ३.४ ऐसा होने की जानकारी ‘आयसीएमआर’ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.