आगे कोई भी देश रशिया के साथ युद्ध करना सोचेगा भी नहीं – रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मास्को – रशिया ने एक विलक्षणमिसाइल का निर्माण किया है| इस मिसाइल का इस्तेमाल करके रशिया स्वयं किसी से युद्ध करने नही जाएगी| पर, अगले दिनों में रशिया ऐसी स्थिति यकिनन तैयार करेगी की जीस से दुसरा कोई भी देश रशिया के साथ युद्ध करने का विचार करने का भी साहस नही करेगा, यह ऐलान रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया है| रशियन वृत्तसंस्था को दी हुई मुलाकात में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अपनी देश की रक्षा तैयारी नई उंचाई पर ले जाने की बात स्पष्ट की|

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर व्लादिमीर पुतिन ने रशिया की सत्ता की डोर बीस वर्ष संभाली है| इस पृष्ठभूमि पर रशिया की सरकारी वृत्तसंस्था ने राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की एक बडी मुलाकात की है और यह मुलाकात २० एपिसोड के जरिए प्रसिद्ध की जाएगी| इस हर एक एपिसोड में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अलग अलग मुद्दों पर बातचीत की है, यह दावा रशियन वृत्तसंस्था ने किया है| इसमें अपनी सरकार में किया गया बदलाव, राजधानी मास्को में हुए प्रदर्शन, युक्रैन, प्रगत तकनीक, हथियारों का निर्माण ऐसे मुद्दों का समावेश है

इस मुलाकात का पहला एपिसोड हाल ही में जारी हुआ है और इसमें राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने देश की रक्षा तैयारी तेजी के साथ बढ रही है, यह बात रेखांकित की| साथ ही अबतक दुनिया ने देखी नही होगी, ऐसी मिसाइल यंत्रणा रशिया ने विकसित की है, यह ऐलान भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया| फिर भी, रशिया की नीति रक्षात्मक है और हमें किसी भी देश के विरोध में युद्ध नही करना है, यह भी पुतिन ने कहा|

पर, अगले दौर में कोई भी देश रशिया के विरोध में युद्ध करने का विचार भी ना करें, इस लिए रशिया विलक्षण मिसाइल एवं अन्य हथियारों का निर्माण जारी रखेगी, यह बात रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने स्पष्ट की| इस दौरान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशिया ने निर्माण किए हायपरसोनिक मिसाइल का दाखिला भी दिया| यह मिसाइल आवाज से २७ गुना तेज गति से यात्रा करती है, यह भी पुतिन ने कहा|

पीछले बीस वर्षों में रशियन हथियारों का आधुनिकीकरण छह प्रतिशत से ७० प्रतिशत तक जा पहुंचा है| रशिया के लिए यह काफी गर्व की बात होने का बयान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने इस मुलाकात के दौरान किया| पर रशिया के नए मिसाइल के बारे में अधिक बोलने से वह दूर रहें| इसी बीच, अपनी हवाई सुरक्षा यंत्रणा के आधुनिकीकरण की ओर ध्यान आकर्षित करके अमरिका रशिया को चेतावनी देने की कोशिश कर रही है, यह आरोप पुतिन ने इस मुलाकात के दौरान किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.