महाराष्ट्र में ग्रीन और ऑरेंज झोन में उद्योगों को सशर्त अनुमति

मुंबई, (वृत्तसंस्था) –  कोरोना के साथ लड़ते हुए अर्थचक्र भी शुरू रखना आवश्यक है, ऐसा बताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राज्य में ग्रीन-ऑरेंज झोन्स् में उद्योग तथा कारखाने शुरू करने की अनुमति दी। लेकिन नियमों का पालन करना अनिवार्य है, ऐसा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट किया।

रविवार को राज्य में कोरोनावायरस से १२ लोगों की जानें गयीं; वहीं, एक ही दिन में ५५२ नये मरीज़ पाये गए। इससे इस महामारी के कारण राज्य में मृत हुए लोगों की संख्या बढ़कर २२३ हुई होकर, मरीज़ों की संख्या बढ़कर ४२२७ तक पहुँच चुकी है। एक ही दिन में राज्य में ५०० से भी अधिक मरीज़ पहली ही बार दर्ज़ हुए हैं। रविवार को राज्य में मरे १२ मरीज़ों में से छ: मरीज़ मुंबई से होकर, चार लोग मालेगाव से तथा सोलापूर और अहमदनगर से एक-एक मरीज़ है।

मुंबई में अब तक सर्वाधिक मरीज़ पाये गए हैं। मुंबई में मरीज़ों की संख्या २७२४ पर पहुँच चुकी है। वहीं, मुंबई और ठाणे विभाग मिलकर कुल मरीज़संख्या ३२१४ पर गयी है। मुंबई में इस संक्रमण से अब तक १३२ लोगों की जानें गयीं हैं। पुणे ज़िला भी इस महामारी का हॉटस्पॉट बना है। पुणे में अब तक ५५ लोग मारे गये हैं और ६३७ मरीज़ अब तक दर्ज़ हुए हैं।

इसी बीच, सोमवार से राज्य में ग्रीन और ऑरेंज झोन्स् में उद्योग शुरू हो रहे हैं। जिन ज़िलों में अब तक एक भी मरीज़ पाया नहीं गया है, उन्हें ग्रीन झोन में रखा गया है। एक ज़िले से दूसरे ज़िले में केवल माल-यातायात के लिए अनुमति है। लेकिन नागरिकों के लिए ज़िलों की सीमाएँ बंद ही हैं, ऐसा मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया। राज्य का अर्थचक्र चलता रहें इसलिए ग्रीन और ऑरेंज झोन में उद्योगों को मर्यादित अनुमति दी गयी है, ऐसा मुख्यमंत्री ने कहा।

साथ ही, अख़बार छापना और पेपर स्टॉल इनपर हालाँकि पाबंदी नहीं है, फिर भी रेड झोन में होनेवाले मुंबई तथा पुणे में अख़बारों का घर-घर में होनेवाला वितरण शुरू नहीं कर सकते, ऐसा मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.