चीन का लष्कर युद्ध की तैयारी करे – राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग इनके आदेश

बीजिंग – आकस्मिक बदलाव हो रहे है तभी चीन का लष्कर पहले कभी सामना ना हुआ हो, ऐसे खतरे के लिए तैयार हो, यह कहकर चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग इन्होंने अपने लष्कर को युद्ध के लिए तैयार होने के आदेश दिए है| इसके कुछ घंटे पहले चीन ने ‘साऊथ चाइना सी’ क्षेत्र में अमरिकी विमान वाहक युद्धपोतों को डुबोने के साथ ही लष्करी कार्रवाई करके तैवान पर कब्जा करने का इशारा भी दिया था|

दोन दिन पहले ही राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग इन्होंने तैवान को धमकाया था| तैवान को चीन में विलय किया नही तो लष्करी कार्रवाई करे के कब्जा किया जाएगा, यह चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग इन्होंने दी थी| वही, इसके कुछ घंटे पहले ही चीन के एक वरिष्ठ लष्करी अधिकारी ने ‘साऊथ चाइना सी’ और ‘इस्ट चाइना सी’ में गश्त कर रहे अमरिकी विमान वाहक युद्धपोतों पर हमले करके यह युद्धपोत डुबाने का प्रस्ताव रखा था|

अपनी युद्धपोत डुबाये जाने के बाद अमरिका डर जाएगा और इस समुद्री क्षेत्र पर चीन का वर्चस्व स्थापित होगा, ऐसा सुझाव इस चीन के अधिकारी ने रखा था| उसके बाद चीन के लष्कर ने ‘मदर ऑफ ऑल बम’ का परिक्षण करने का वृत्त भी प्रसिद्ध हुआ है|

चीन के पिपल्स लिबरेशन आर्मी के प्रमुख राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग इन्होंने पिछले कुछ वर्षों से अपनी लष्कर को प्रगत हथियारों से सज्ज करने की लगातार कोशिश की है| चीन की समुद्री सुरक्षा के लिए नौसेना और वायुसेना की क्षमता बढाने की जरूरत है, यह कहकर जिनपिंग इन्होंने विमान वाहक युद्धपोत, प्रगत विध्वंसक, स्टेल्थ लडाकू विमान तैनात करने के लिए अहमियत दी है|

लेकिन अब राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग इन्होंने अपने लष्कर को सीधे युद्ध के लिए तैयार होने का आदेश देकर इस क्षेत्र का माहौल गरम किया है| चीन के वरिष्ठ लष्करी अधिकारियों के साथ हुई बैठक में राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग इन्होंने यह आदेश दिए है, ऐसा चीन के सरकारी पत्र ने घोषित किया है|

चीन के रक्षा दलोंने केवल लष्करी दृष्टी से जैयार होने की जरूरत नही| बल्कि साथ ही चीन की सुरक्षा और तेजीसे बदल रही परिस्थिति का एहसास सभी रक्षा बलों को होना जरूरी है, यह जिनपिंग इन्होंने कहा है|

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बदलते समीकरणों की जानकारी रखी तो चीन की सुरक्षा के लिए बनते खतरों को लेकर जागरूकता निर्माण होगी और युद्ध का सामना करना सहज होगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग इन्होंने अपने रक्षा बलों के लिए कहा है|

इस के अलावा आने वाले वर्ष में चीन के लष्कर में बडे बदलाव होंगे, यह संकेत जिनपिंग इन्होंने दिए| साथ ही अगले कुछ दिनों में चीन अपने लष्करी सामर्थ्य का प्रदर्शन करेगा, यह जानकारी भी उन्होंने दी| इस लष्करी संचलन में चीन अपने तिनों बलों के प्रगत हथियारों का प्रदर्शन कर सकता है, यह दावा चीन के लष्करी विश्‍लेषक कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.