चीन के हुवेई और ‘झेडटीई’ कंपनी उत्पादनों से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा झेक रिपब्लिक के सायबर प्रमुख की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

प्राग – चीन के कानून के तहत चीन देश की नीजि कंपनीयों को खुफिया यंत्रणाओं के साथ सहयोग करना अनिवार्य होता है| इस वजह से ऐसी चिनी कंपनीयों को देश की संवेदनशील यंत्रणाओं की जिम्मेदारी संभालने का काम देना देश की सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकता है, इन स्पष्ट शब्दों में झेक रिपब्लिक के सायबर सुरक्षा प्रमुख ‘दुसान नैव्हराटिल’ इन्होंने चिनी कंपनीयां सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है, यह चेतावनी दी है| दूरसंचा क्षेत्र की चिनी कंपनीयों को लेकर सवाल कर रहा झेक रिपब्लिक युरोप का तिसरा देश है|

‘हुवेई’ यह दूरसंचार क्षेत्र की जागतिक स्तर पर दुसरे पायदान की कंपनी की तौर पर पहचान जाती है| चीन की आर्थिक और औद्योगिक प्रभाव क्षेत्र का महत्त्वपूर्ण हिस्से के तौर पर भी इस कंपनी की पहचान है| ‘हुवेई’ कंपनी के संस्थापक ‘रेन झेंगफेई’ चीन की सेना के पूर्व अधिकारी है और सत्तापक्ष कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ सदस्य भी है| दो हफ्तें पहले चीन की शीर्ष ‘हुवेई’ कंपनी की कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी वैंगझाऊ मेंग इन्हें कनाडा में गिरफ्तार किया गया था|

कनाडा की इस कार्रवाई में गिरफ्तार हुई मेंग ‘हुवेई’ के संस्थापक ‘रेन झेंगफेई’ इनकी कन्या है| यह कारवाई अमरिका की सूचना से ही की गई है, यह कहा जा रहा है और इस कार्रवाई के विरोध में चीन ने कडी प्रतिक्रिया दी है| कनाडा मेंग को रिहा करे या परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहे, यह चेतावनी चीन ने दी थी| लेकिन उसी समय दुसरी ओर अमरिका के साथ कई प्रमुख देशों ने चिनी कंपनीयों को निकाल बाहर करने की शुरूआत की थी, यह भी सामने आ रहा था| अमरिका के अलावा ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड इन देशों ने हुवेई का निवेश ठुकराया था|

मेंग इनकी गिरफ्तारी के बाद बेल्जियम इस प्रमुख युरोपीय देश ने हुवेई पर रोक लगाने के संके दिए थे| युरोपीय महासंघ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी ‘हुवेई’ के साथ दूरसंचार क्षेत्र की अन्य चिनी कंपनीयों को लेकर युरोपीय देश सतर्कता बरते, यह स्पष्ट चेतावनी दी थी| इसी चेतावनी की दखल लेकर अब झेक रिपब्लिक ने ‘हुवेई’ के साथ ‘झेडटीई’ इस चिनी कंपनी को लेकर भी सवाल किया है| ‘झेडटीई’ इस कंपनी पर अमरिकी यंत्रणाओं ने भी कार्रवाई की थी|

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिनी कंपनीयों की प्रतिष्ठा धुल में मिल रही है तभी, ‘हुवेई’ ने अपनी प्रतिमा सुधारने की जोरों से कोशिष की है| कंपनी के प्रमुख अधिकारियों ने इन आरोपों से स्पष्ट तौर पर इनकार करके प्रसार माध्यमों के लिए कंपनी के दरवाजे खुले किए है| इस कदम के पीछे माध्यमों ने कंपनी में आकर कामकाज और अन्य गतिविधियों का परिक्षण करके जानकारी प्रसिद्ध करे यह उद्देश्य है यह माना जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.