अमरिकी विदेशमंत्री की एशिया यात्रा पर चीन ने की ज़हरिली आलोचना

बीजिंग – अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ का एशियाई देशों का दौरा हाल ही में पूरा हुआ। अपना यह दौरा भारतीय उप-महाद्विप, आग्नेय एशिया और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के सार्वभौम देशों के विरोध में जारी चीन का विस्तारवाद रोकने के लिए था, यह बयान पोम्पिओ ने किया था। इस पर चीन ने ज़हरिली प्रतिक्रिया दर्ज़ की है। विदेशमंत्री पोम्पिओ एशियाई देशों में चीन के विरोध में ज़हर फैला रहे हैं। एशियाई देश इससे दूर रहें, यह आवाहन चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाईम्स ने किया है।

एशिया यात्रा

बीते पांच दिनों से भारत, श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया का दौरा कर रहे अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने शुक्रवार के दिन यकायक वियतनाम की यात्रा की। वियतनाम की इस यात्रा में पोम्पिओ ने दोनों देशों का सहयोग व्यापक करने का ऐलान किया। साथ ही आग्नेय एशिया, भारतीय उप-महाद्विप और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुरक्षित, शांत और प्रगतिशील करने के लिए अमरीका कोशिश करेगी, यह बात पोम्पिओ ने कही। तभी वियतनाम के प्रधानमंत्री न्यूएन शुआन फूक ने अमरीका की इस भूमिका का स्वागत किया है। उससे पहले भारत के साथ चारों एशियाई देशों की यात्रा करते समय भी पोम्पिओ ने चीन के विस्तारवाद को लक्ष्य किया था।

अमरिकी विदेशमंत्री वियतनाम दौरे में चीन का ज़िक्र करने से दूर रहे। लेकिन, पोम्पिओ की इस वियतनाम यात्रा की वजह से क्रोधित हुए चीन के मुखपत्र ने अमरिकी विदेशमंत्री के विरोध में ज़हरिली आलोचना की। पोम्पिओ एक धूर्त नेता हैं और उन्होंने एशिया की यात्रा का इस्तेमाल करके इन देशों को चीन के विरोध में भड़काया है। लेकिन, एशियाई देशों को एकता की आवश्‍यकता है और पोम्पिओ इस एकता में दरार डालनेवाले हैं, यह आरोप चीन के मुखपत्र ने किया। एशियाई देशों में विवाद है लेकिन, इस विवाद का अन्यों को लाभ उठाने का अवसर प्रदान ना करना, यह कहकर चीन के मुखपत्र ने पोम्पिओ ज़हरिले हैं, यह आरोप भी किया।

इससे पहले पोम्पिओ की एशियाई देशों की यात्रा से कुछ भी हासिल नहीं होगा, ऐसे दावे चीन ने किए थे। एशियाई देशों को चीन के विरोध में एकजुट करने की अमरीका की साज़िश सफल नहीं होगी, यह विश्‍वास ग्लोबल टाईम्स ने व्यक्त किया था। लेकिन, पोम्पिओ के दौरे को प्राप्त हुई कामयाबी चीन को बेचैन करनेवाली है, यही बात ग्लोबल टाईम्स की प्रतिक्रिया से दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.