अमरिकी एवं पश्‍चिमी कंपनियों की जानकारी चीन ने चुराई – अमरिका का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

पैरिस – चीन की हुकूमत से जुडे गुट पिछले कुछ वर्षों में अमरिका के साथ अन्य पश्‍चिमी कंपनियों की संवेदनशील जानकारी की बडी तादात पर चोरी कर रहे है, यह दावा अमरिका ने किया है| पैरिस में हुई एक बैठक के दौरान अमरिकी अफसरों ने चीन के साथ ही ईरान के सायबर हमलों को लक्ष्य किया| ईरानी हैकर्सने लगभग २०० शीर्ष महाविद्यालयों से जानकारी चुराई है, यह आरोप भी रखा|

अमरिकी विदेश विभाग के ‘सायबर ऍण्ड इंटरनैशनल कम्युनिकेशन एम्बेसेडर’ रॉबर्ट एल स्ट्रेयर वरिष्ठ अफसरों के शिष्टमंडल समेत फ्रान्स पहुंचे है| यूरोपिय देशों को चीन की कंपनियां और तकनीक से बन रहे खतरों से अलर्ट करने की मुहीम के तहेत इस यात्रा का प्रयोजन होने की बात कही जा रही है| इस दौरान हुई एक बैठक में स्ट्रेयर ने चीन कर रहे चोरी की जानकारी साझा की|

‘चीन के हैकर्स ने पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर से तकनीकी क्षेत्र से संबंधित सेवा प्रदान करनेवाली एवं जानकारी का भंडार रखनेवाली कंपनियों पर बडी मात्रा में सायबर हमलें किए है| इससे प्राप्त हुई जानकारी का इस्तेमाल करके कई पश्‍चिमी कंपनियों की संवेदनशील जानकारी की चोरी भी की है| यह जानकारी उसी क्षेत्र में कार्यरत चीन की कंपनी को प्रदान करके उन्हें विदेशी प्रतिद्वंद्वि कंपनी पर वर्चस्व बनाने का अवसर प्रदान किया गया’, यह आरोप रॉबर्ट स्ट्रेयर ने किया|

इस दौरान स्ट्रेयर समेत अन्य अमरिकी अफसरों ने ईरान से विदेशी शिक्षा संस्थाओं पर हो रहे हमलों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया| ईरान के हैकर्स ने अमरिका और यूरोप समेत दुनिया भर की २०० महाविद्यालयों से संबंधित जानकारी की चोरी की है, यह दावा भी उन्होंने किया| अमरिका ने चीन की तकनीक और कंपनियों की कार्यप्रणाली की ओर ध्यान आकर्षित किया| साथ ही ‘हुवेई’ जैसी कंपनी के बारे में फिर एक बार सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की|

पिछले वर्ष अमरिकी उर्जा और बुनियादी सुविधा क्षेत्र की कंपनियों पर हुए सायबर हमलों के पीछे चीन का हाथ होने का दावा किया गया था| फरवरी एवं मार्च महीने में अमरिका की अहम कंपनियां और नौसेना के अफसरों की यंत्रणाओं पर सायबर हमलें होने की बात सामने आयी थी| इन हमलों के दौरान संवेदनशील और गोपनीय जानकारी की चोरी एवं रक्षासंबंधी खुफिया जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.