ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरू खामेनी पर प्रतिबंध लगाकर अमरिका ने ईरान के साथ बातचीत का रास्ता बंद किया – ईरान के विदेश मंत्रालय से आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान – अमरिका ने जारी किए नए प्रतिबंधों पर ईरान ने जोरदार आलोचना की है| साथ ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनके साथ किसी भी प्रकार की चर्चा संभव न होने की बात ईरान ने फिर एक बार स्पष्ट की है| अमरिका के नये प्रतिबंध निष्फल है| सर्वोच्च धर्मगुरु आयातुल्लाह खामेनी पर प्रतिबंध जारी करके अमरिका ने ईरान के साथ राजनैतिक चर्चा का मार्ग बंद किया है, ऐसी आलोचना ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसावी ने की है|

पिछले वर्ष से अमरिका ईरान पर प्रतिबंध जारी कर रही है| पर साथ ही इन प्रतिबंधों से बाहर निकलना है, तो ईरान चर्चा के लिए तैयार हो, ऐसा आवाहन अमरिका से किया जा रहा है| २ दिनों पहले अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने सौदी अरब एवं संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर होते समय, ईरान के साथ बिना शर्त चर्चा की तैयारी दिखाई थी| 

पर ईरान ने अमरिका का चर्चा का प्रस्ताव ठुकराया है| ट्रम्प प्रशासन के साथ हम चर्चा नहीं करेंगे, ऐसी घोषणा ईरान के धर्मगुरु खामेनी तथा राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने की है| ऐसी परिस्थिति में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मूसावी ने अमरिका पर चर्चा का मार्ग बंद करने का आरोप करना हास्यजनक होने का दावा अमरिका और सौदी के माध्यम कर रहे हैं| इसके विपरीत ईरान ने अमरिका के साथ चर्चा का हर एक मार्ग बंद करने की बात इन माध्यमों ने कही है|

तथा अमरिका में ट्रम्प प्रशासन ईरान के बारे में विवश हुआ है| इस निराशा से ट्रम्प ने ईरान पर नए प्रतिबंध जारी किए हैं, ऐसा दावा ईरान के विदेशमंत्री जावेद जरीफ ने किया है| ऐसा निर्णय लेनेवाले ट्रम्प प्रशासन ने बौद्धिक क्षमता गवाने की टिप्पणी भी ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने लगाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.