‘साउथ चाइना सी’ पर हक जताने के लिए फिलिपिन्स के विरोध में चीन आक्रामक – फिलिपिन्स के रक्षामंत्री का आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमनीला – फिलिपिन्स के सीमा में स्कारबोरो शोल इस द्वीप समूह पर अधिकार सिद्ध करने के लिए चीन ने फिलिपिन्स के विरोध में धौंसियॉं शुरू की है, ऐसा कड़ा आरोप फिलिपिन्सने किया है| साथ ही इस क्षेत्र में अन्य द्वीप समूह पर कब्जा करने के लिए चीन ने १०० से अधिक जहाजों का ‘फ्लोटीला’ हमारे क्षेत्र में रवाना करने का आरोप फिलिपिन्स ने किया है| इससे पहले भी चीन ने अपने सागरी सीमा में ‘मिलिशिया’ रवाना करने की आलोचना फिलिपिन्स ने की थी|

पिछले कुछ दिनों से फिलिपिन्स की दुअर्ते सरकार चीन के विरोध में आक्रामक विधान कर रही हैं| फिलिपिन्स के रक्षामंत्री डेल्फिन लोरेनझाना ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए स्कारबोरो शोल पर चीन ने की कार्रवाई पर आलोचना की है| २०१२ में ‘वेस्ट फिलिपिन्स  सी’ के सीमा में स्कारबोरो शोल के सागरी क्षेत्र पर चीन ने प्राप्त किया नियंत्रण बदमाशी है, ऐसा रक्षा मंत्री लॉरेंझाना ने कहा है|

७ वर्षों पहले चीन ने द्वीप समूहसमेत इस सागरी क्षेत्र का कब्जा लेते हुए फिलिपिन्स के सार्वभौमत्व का उल्लंघन किया था, ऐसा आरोप लोरेनझाना ने किया है| फिलिपिन्स के रक्षा मंत्रियों के साथ विदेश मंत्रालय ने भी चीन के सागरी गतिविधियों का निषेध किया है| ‘वेस्ट फिलिपिन्स सी’ में पागअसा पर फिलिपिन्स का अधिकार है| पर २४ और २५ जुलाई के रोज चीन ने ११३ मछुआरों के नौकाओं का फ्लोटिला रवाना करके इस सागरी क्षेत्र पर कब्जा प्राप्त करने का प्रयत्न करने का आरोप विदेशमंत्री थीओडोरो लोक्सिन ने किया है|

फिलिपिन्स का लष्कर एवं गुप्तचर यंत्रणा साउथ चाइना सी के क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं| इससे पहले भी चीन ने पाग-असा इस द्वीप के क्षेत्र में २०० से अधिक मछुआरों के नौकाओं का दल रवाना किया था| पर चीन के यह मछुआरे नौकाओं का दल मतलब मिलिशिया होने का आरोप फिलिपिन्स ने किया था| चीन ने अपने मछुआरों के नौकाओं का लष्करी प्रशिक्षण देते हुए सागरी कारवाईयों के लिए तैयार किया है|

साउथ चाइना सी के क्षेत्र में चीन के नौसेना एवं तटरक्षक दल की आग्नेय एशियाई देशों के जहाजों पर कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन हो सकती है| इसीलिए चीन इस मिलिशिया का उपयोग करते हुए इस क्षेत्र पर अपना कब्जा प्राप्त करने का और आग्नेय-एशियाई देशों पर दबाव बढ़ाने का प्रयत्न करने का दावा अमरिका के विश्‍लेषकों ने किया है| इससे पहले भी चीन के मछुआरे नौकाओं ने वियतनाम के जहाजों को जल समाधि दी थी| तथा पिछले महीने में फिलिपिन्स के जहाजों ने जल समाधि देने का प्रयत्न किया था और वियतनाम के जहाज ने फिलिपिनी मछुआरों की रिहाई की थी|

इस दौरान पिछले कुछ दिनों में फिलिपिन्स  ने चीन के विरोध में अधिक आक्रामक भूमिका अपनाई है| साउथ चाइना सी का विवाद सुलझाने के लिए अमरिका की नौसेना ने सेवन्थ फ्लीट इस सागरी क्षेत्र में तैनात करने का प्रस्ताव राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने दिया था| साथ ही अमरिका एवं चीन में अगर युद्ध भड़का तो फिलिपिन्स अमरिका को साथ देगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने कहा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.