इस्राइल में ‘रेड हेफर’ जन्मने के बाद ज्यूधर्मियों का मसीहा प्रकट होने से पहले अन्य चिन्ह भी स्पष्ट

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

जेरूसलेम – ‘ओल्ड टेस्टामेंट’ यह ज्यू और ख्रिस्तधर्मियों के पवित्र धर्मग्रंथ में यह कहा गया है की, मसीहा यानी ‘मसाया’ प्रकट होने से पहले तीन चिन्ह प्राप्त होंगे| इन तीन संकेतों में से पहता चिन्ह ‘रेड हेफर’ यानी लाल रंग के बछडे का जन्म हुआ है| सितंबर महिने में ‘रेड हॅफर’ का चिन्ह प्राप्त होने के बाद अब ‘डेड सी’ यानी मृत सागर में जीवित मछली दिखने से दुसरा चिन्ह भी प्राप्त हुआ है| इतना ही नही बल्कि ज्यूधर्मियों के तीर्थ क्षेत्र जेरूसलेम में ‘टेंपल माऊंट’ की ‘वेस्टर्न वॉल’ से सर्प बाहर निकल आने से तीसरा चिन्ह भी प्राप्त हुआ है, यह दावा इस्राइल के माध्यमों ने किया है| इस वजह से ज्यूधर्मियों का मुक्तिदाता प्रकट होने का क्षण अत्यंत निकट है, यह दावा किया जा रहा है|

सितंबर महिने में ‘रेड हॅफर’ का जन्म यह ज्यूधर्मियों के लिये बहुत बडी घटना समझी जा रही थी| ज्यू धर्म के अभ्यासक इस विषय में शोध कर रहे थे, यह बात भी स्पष्ट हुई थी| मसीहा प्रटक होने से पहले सामने आने वाली तीन चिन्हों में से अन्य दो चिन्ह कब प्राप्त होंगे, यह उत्सुकता से देखा जा रहा था| ‘ओल्ड टेस्टामेंट’ में कहा गया है उसके अनुसार ‘डेड सी’ यानी मृत सागर में मछली मिलना यह दुसरा चिन्ह होता है| ‘डेड सी’ के पानी में ३७ फिसदी इतनी मात्रा में क्षार होने से इस पानी में मछली का होना, असाध्य समझा जाता है| इसी कारण इस सागर में कभी भी मछली दिखती नही| यह जगह शापित है, यह ज्यू और ख्रिस्त धर्मियों का मानना है और ‘बिबलिकल टाईम’ यानी पवित्र धर्म ग्रंथ बायबल के समय से यह जगह शापित बनी थी, ऐसा कहा जाता है|

लेकिन, कुछ दिन पहले ‘डेड सी’ में जीवित मछली दिखाई दी गई थी| शोध कर्ता यह नजारा देखकर चकित रह गए| वैज्ञानित दृष्टी से इस घटना की तर्कसंगत रचना समझना अत्यंत जटिल है| लेकिन, यह पवित्र धर्म ग्रंथ में दर्शाया चिन्ह साबित होता है, ऐसा दावा ज्यूधर्मियों से किया जा रहा है| इस्राइली माध्यमों ने भी यह वृत्त प्रसिद्ध किया है| इसे कुछ दिन नही हुए थे, तभी टेंपल माऊंट में ‘वेस्टर्न वॉल’ से सर्प बाहर निकला| कुछ ज्यूधर्मिय ब्लॉगर्स ने यह घटना ज्यूधर्मियों के लिये कठनाई का समय शुरू होगा, ऐसा दावा किया है| साथ ही इस वजह से अपना मसीहा प्रकट होगा, यह दाखिला भी इन ब्लॉगर्स ने दिया है|

इसके बाद जल्द ही ज्यूधर्मियों का मसीहा अर्थात मसाया प्रकट होगा, यह भरोसा और भी पुख्ता होता दिखाई दे रहा है| ज्यूधर्मियों के साथ ही ख्रिस्तधर्मियों के इवँजिलिकल गुट भी जल्द ही अपना ‘मसाया’ प्रकट होगा, यह विश्‍वास के साथ कह रहे है| इसी वजह से ‘रेड हेफर’ के जन्म का इस गुट ने भी स्वागत किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.