राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के कमज़ोर नेतृत्व की वजह से दुनियाभर में अमरीका की बेइज्जती – अमरीका के विपक्षी नेताओं की आलोचना

 वॉशिंग्टन – ईरान के ड्रोन हमले में अमरिकी नागरिक के मारे जाने के बाद राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का ईरान को लेकर किया गया बयान पूरी दुनिया में दर्शा रहा था कि, अमरीका का नेतृत्व कमज़ोर है। इसका समर्थन बिल्कुल नहीं कर सकते। बायडेन के ऐसे कमज़ोर नेतृत्व के कारण शत्रु देशों पर अमरीका का अब धौंस नहीं रहा, ऐसी तीखी आलोचना रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने की है। अफ़गानिस्तान से सेना वापसी, चीन के स्पाय बलून, रशियन विमान ने अमरिकी ड्रोन के करीब से भरी उड़ान जैसे मुद्दों पर भी बायडेन कमज़ोर रहे हैं। इसकी वजह से रशिया, चीन और ईरान अमरीका के शत्रु देश मज़बूत होते जा रहे हैं, ऐसा आरोप विपक्षी नेता निक्की हेली ने लगाया। 

कमज़ोर नेतृत्वपिछले महीने से अमरीका की सुरक्षा को चुनौती देने वाली घटनाओं की गूंज सुनाई देने लगी है। अमरिकी कांग्रेस एवं अमरिकी माध्यमों से बायडेन प्रशासन की कड़ी आलोचना होने लगी है। लगातार दो दिनों से सीरिया में स्थित अमरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले हुए हैं। इन हमलों में अमरीका का एक ठेकेदार मारा गया। इसके बाद अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने ईरान को ‘जैसे को तैसा’ प्रत्युत्तर दिया जाएगा, ऐसी चेतावनी भी दी। लेकिन, सैन्य स्तर पर ईरान से कई गुना अधिक मज़बूत अमरीका ने ईरान को सबक सिखाना चाहिए था। इसके बाद ईरान कभी भी अमरिकी सैनिकों पर हमला करने का साहस नहीं करता। लेकिन, बायडेन की प्रतिक्रिया ने अमरीका को ईरान के बगल में बीठाया है, ऐसी आलोचना अमरिकी सिनेटर्स लिंडसे ग्रैहम, टॉम कॉटन ने की। 

ऐसे में पिछले हफ्ते रशिया के लड़ाकू विमान ने अमरिकी ड्रोन गिराया था। इसके बाद अमरीका द्वारा रशिया को प्रत्युत्तर दिए जाने की उम्मीद थी। लेकिन, ऐसा निर्णय लेने में भी बायडेन प्रशासन असफल रहा। इसी दौरान कुछ दिन पहले रशिया और चीन के राष्ट्राध्यक्षों की चर्चा अमरीका को चुनौती देने वाली थी। इन देशों में अमरीका का बिल्कुल धौंस नहीं रहा, यही इससे स्पष्ट हुआ, ऐसी आलोचना रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्राध्यक्ष पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने की। अमरीका के अध्ययन मंडल के विश्लेषकों ने भी इसी पर गौर किया है कि, बायडेन के कमज़ोर नेतृत्व के कारण अमरीका का प्रभाव घट गया है। 

बायडेन ने अमरीका की बागड़ोर संभालने के साथ ही ईरान से जुडे आतंकी संगठनों के इराक-सीरिया में स्थित अमरिकी सैन्य ठिकानों पर होने वाले हमलों की संख्या बढ़ने का दावा रिपब्लिकन सिनेटर माईक वॉल्टझ्‌‍ ने किया। वहीं, अफ़गानिस्तान से गैरज़िम्मेदाराना ढ़ंग से वापसी करने के साथ ही अमरिकी नेतृत्व की खामियां विश्व को दिखाई देने लगीं और शत्रुदेशों ने इसका लाभ उठाया, ऐसा आरोप पूर्व उपराष्ट्राध्यक्ष माईक पेन्स ने लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.