बायडेन प्रशासन ने अफ़गान शरणार्थियों के लिए किया आर्थिक सहायता का ऐलान

वॉशिंग्टन – तालिबान के हमलों की वजह से बेघर हुए अफ़गानियों के पुनर्वास के लिए अमरीका ने १० करोड़ डॉलर्स के आर्थिक सहायता का ऐलान किया। अफ़गनिस्तान में तालिबान के हमले दोहा समझौते की शर्तों का उल्लंघन हैं। अमरीका इसके विरोध में अफ़गान सरकार के समर्थन में होने की बात राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने अफ़गान राष्ट्राध्यक्ष से हुई चर्चा के दौरान स्पष्ट की।

आर्थिक सहायतातालिबान ने बीते कुछ दिनों से अमरिकी सेना की सहायता करनेवाले दुभाषी, पथप्रदर्शक, सहायक एवं उनके परिवारों को लक्ष्य करना शुरू किया है। इन अफ़गान सहायकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अमरीका में उन्हें आश्रय देने की तैयारी बायडेन प्रशासन ने जुटाई है। इसके तहत अफ़गान शरणार्थियों को ‘स्पेशल इमिग्रेशन वीजा’ प्रदान किए जाएंगे। अफ़गानिस्तान के कुल आठ हज़ार लष्करी सहायकों को यह विशेष वीजा प्रदान किया जाएगा। इनमें से २,५०० लोगों को अब तक यह वीजा प्रदान किया गया है। लेकिन, अमरिकी सेना के लिए सहायक का काम कर रहे तकरीबन १८ हज़ार से अधिक लोग अफ़गानिस्तान में होने का दावा किया जाता है।

इसी बीच, तालिबान गनी सरकार के साथ युद्धविराम करे, ऐसी सूचना अमरीका और यूरोपिय महासंघ ने प्रदान की है। लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष गनी को सत्ता से हटाए बिना युद्धविराम मुमकिन ना होने का बयान तालिबान ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.