सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंग

नई दिल्ली – भारतीय सेना को देश की सुरक्षा के लिए होनेवालीं भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसमें अपरंपरागत के साथ-साथ, बिना किसी ढांचे के युद्ध भी शामिल है, ऐसा संदेश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंग ने दिया। भारतीय सेना कमांडरों की बैठक को संबोधित करते समय, रक्षा मंत्री ने सेना की तैयारी पर पूरा भरोसा जताया।

भारतीय सेना कमांडरों का द्विवार्षिक सम्मेलन सोमवार को शुरू हुआ। सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने, भारतीय सेना ने अब तक प्राप्त की हुईं क्षमताओं और तत्परता की खुले दिल से सराहना की। सम्मेलन में सेना अधिकारियों ने चीन तथा पाकिस्तान की सीमाओं पर बनी स्थिति की समीक्षा की। साथ ही, युक्रेन युद्ध के बाद बदले हुए भू-राजनीतिक समीकरणों को भी सम्मेलन ने नोट किया।

इस पृष्ठभूमि पर रक्षा मंत्री ने, देश की सुरक्षा के लिए संभव भविष्यकालीन खतरों के लिए तैयार रहने का आवाहन सेना से किया है। भविष्य के युद्धों के साथ-साथ सुरक्षा चुनौतियाँ पारंपरिक स्तर तक ही सीमित नहीं होंगी। देश को अपरंपरागत युद्ध का भी सामना करना पड़ सकता है, इसका एहसास रक्षामंत्री ने करा दिया। इसके लिए तैयार रहने की अपील करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना को इसके लिए अपनी क्षमता विकसित करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.