तुर्की पर हमला करनेवालों को ताबूत में भेजेंगे – तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने धमकाया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरइस्तांबुल – तुर्की में इस्लाम धर्मियों पर हमला करने हेतु से जो कोई आएगा उसे ताबूत में ही रवाना किया जाएगा| यह हेतु रखते हुए तुर्की में प्रवेश करनेवाले वर्ष १९१६ में हुए गैलिपोली के युद्ध की याद रखें| तुर्की पर आक्रमण करनेवालों, तुम्हारे पूर्वजों की जो स्थिति हुई वह तुम्हारी भी हो सकती है, ऐसी धमकी तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने दी है| अपने चुनाव प्रचार सभा में एर्दोगनने कड़े शब्दों का उपयोग करते हुए न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के मस्जिद पर हुए हमलों का वीडियो भी इस सभा में दिखाया है| उसपर न्यूजीलैंड ने जोरदार आपत्ति लिया है और इनको गैरजिम्मेदार राजनीति की वजह से न्यूजीलैंड के नागरिकों की जान को खतरा हो सकता है, ऐसी चेतावनी दी है|

जल्द ही तुर्की में चुनाव होनेवाले हैं और उसके लिए प्रचार शुरू हुआ है| इस प्रचार सभा में राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में इस्लाम धर्मिय लोगों पर किए हमले का वीडियो दिखाया है| इस रूप से तुर्की में इस्लाम धर्मियों पर हमला करने के हेतु से कोई भी देश में घुसा तो उसकी रवानगी कब्र में की जाएगी, ऐसा एर्दोगन ने धमकाया है| तथा न्यूजीलैंड की सरकार इस्लाम धर्म पर हुआ यह हमला अत्यंत गंभीरता से लें, ऐसी मांग करते हुए एर्दोगनने पश्‍चिमी देश इस्लाम धर्म के ऊपर हमले की तरफ जैसे नजरअंदाज करते हैं, वैसे न्यूजीलैंड न करें, ऐसी टिप्पणी भी लगाई है|

एर्दोगन ने अपनी प्रचार सभा में पहले विश्‍वयुद्ध के गैलिपोली के युद्ध की याद दिलाई है| १९१६ में ऑटोमन साम्राज्य ने कर्नल मुस्तफा कमाल अतातुर्क के नेतृत्व में ब्रिटेन एवं फ्रान्स की फौज को परास्त किया था| दोस्त राष्ट्रों की इस सेना में ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड के सैनिकों का समावेश था| इसका दाखिला देकर जो अवस्था तुम्हारे पूर्वजों की हुई उसकी पुनरावृति तुर्की अब भी कर सकता है, ऐसा उकसानेवाला विधान एर्दोगन ने किया है|

इस्लाम धर्म पर हमले के पीछे बहुत बड़ा षडयंत्र होने का दावा तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने किया है| न्यूजीलैंड को आवश्यकता महसूस हो रही है, तो इस हमले की जांच के लिए तुर्की सहायता कर सकता है, ऐसा प्रस्ताव भी एर्दोगन ने दिया है| दौरान इससे पहले भी एर्दोगन ने तुर्की की जनता को पश्‍चिमी देशों के विरोध में भड़कानेवाले विधान करके अंतरराष्ट्रीय माध्यमों का ध्यान केंद्रित किया था| जर्मनी तथा अन्य यूरोपीय देशों ने भी तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने किए कड़े विधानों पर ध्यान दिया है| जिसकी वजह से कुछ दिनों पहले यूरोपीय संसद ने तुर्की का यूरोपीय संघ में प्रवेश करने का मार्ग बंद किया है|

तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष उजागर तौर पर न्यूजीलैंड में हुए हत्याकांड का वीडियो प्रसारित कर रहे हैं| यह गैरजिम्मेदार बर्ताव होकर अपने राजनीतिक उद्देश्य के लिए तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष न्यूजीलैंड के हमलों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसी आलोचना न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्सने की है| उनके इस गैरजिम्मेदार बर्ताव का झटका न्यूजीलैंड के नागरिकों को लग सकता है एवं उसकी वजह से उनकी जान खतरे में आ सकती है, ऐसा पीटर्स से सूचित किया है| इस प्रश्न पर तुर्की से चर्चा की जाएगी ऐसा कहकर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री पीटर्स ने इस हफ्ते में तुर्की को भेंट देने की घोषणा की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.