इस्लामधर्मियों के विरोध में विश्‍व युद्ध शुरू – सीरिया में ‘आईएस’ का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरदमास्कस – जागतिक स्तर पर इस्लाम धर्मियों के विरोध में युद्ध की शुरुआत हुई है, ऐसा सीरिया के आईएस के प्रवक्ता अबू हसन अल मोहाजिर ने कहा है| न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए हमले का दाखिला देकर अल मोहाजिर ने आईएस इस हमले का बदला लेगा, ऐसी धमकी भी दी है| उस समय दुनियाभर से इस्लामधर्मी आईएस में शामिल हो एवं इस युद्ध में उतरे ऐसा आवाहन भी अल मोहाजिर ने किया है| साथ ही सीरिया में आईएस परास्त हुई है, यह अमरिका का दावा पूर्ण रूप से झूठा होने की बात कहकर, इसके विपरीत आईएस इस युद्ध में विजयी होने की बात मोहाजिरने कही है|

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के मस्जिद में किए गोलीबारी की प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उमड़ रही है| सभी देशों ने इस हमले की कठोर शब्दों में आलोचना की है| पर पश्‍चिमी देशों से किआ जा रहा इस हमले का निषेध मतलब मगरमच्छ के आंसू होने का आरोप अल मोहाजिर ने किया है| सीरिया में आईएस के प्रवक्ता ऐसी पहचान होनेवाले अल मोहाजिर ने पश्‍चिमी देशों को इस हमले की वजह से बिल्कुल दुख ना होने की बात कहकर, इसके विपरीत यह हमला मतलब इस्लाम धर्मियों के विरोध में शुरू किए जागतिक युद्ध का भाग होने का आरोप अल मोहाजिर ने किया है|

अबतक जीने मूर्ख बनाया गया है, ऐसे लोग यह हत्याकांड देखकर अपनी आंखें खोले और खिलाफत के समर्थन के लिए आगे आए, ऐसा आवाहन अल मोहाजिर ने इस्लाम धर्मियों को संबोधित करते हुए किया है| क्राइस्टचर्च में हुए हत्याकांड, सीरिया में हुए नरसंहार से मिलता जुलता होने का दावा भी आईएस के प्रवक्ता ने किया है| सीरिया में जनता को जलाया जा रहा है एवं सामुदायिक संहार करनेवाले शस्त्र का उपयोग करके उनकी हत्या की जा रही है| जागतिक स्तर पर हमारे अधिकार छीन लिए जा रहे हैं, ऐसे उकसानेवाले विधान आयएस के प्रवक्ता ने किए हैं|

पर ऐसा होते हुए भी सीरिया में युद्ध आईएस जीत रहा है| अमरिका के लष्करी अधिकारी सीरिया में युद्ध में जीतने का दावा कर रहे हैं, उसमें जरा भी तथ्य नहीं है| इस युद्ध में आईएस विजय हो रहा है और अमरिका अपना सबसे बड़ा शत्रु होने का दावा अल मोहाजिर ने किया है| दौरान सीरिया में खलबली फैलानेवाली आईएस परास्त हुई है और खिलाफत स्थापित करने का इस संगठन का ख्वाब भंग हुआ है, ऐसा दावा अमरिका के सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल जोसेफ वोटेल ने हाल ही में किया था| इसीलिए सीरिया में अमरिकन सैनिकों की वापसी की चर्चा शुरू हुई है और राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने भी वैसे संकेत दिए हैं|

पर आज भी सीरिया में आईएस खत्म नहीं हुई है| किसी भी क्षण यह आतंकवादी संघटना फिर से कार्यरत हो सकती है, ऐसी चेतावनी विश्‍लेषक दे रहे हैं| अल मोहाजिर ने दी धमकी विश्‍लेषकों कि यह चेतावनी वास्तव में उतर सकती है, ऐसे संकेत दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.