अमरिका से चीन की व्यापारीअनियमितताओं के विरोध में नई कार्यवाही की घोषणा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन/बीजिंग – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन को बतौर एक भरोसेमंद साझीदार का स्थान प्राप्त करना है या, गडबडी, चोरी और जबरदस्ती के बलबुते पर खडी भ्रष्ट अर्थकारण कर रही बेईमान सल्तनत बनके रहना है, इसका निर्णय विकसित चीन को ही लेना है| चीन को अंतरराष्ट्रीय कारोबार से काफी हद तक लाभ हुआ है, लेकिन अब चीन को दुसरों की फसगत करना रोकना होगा, इन कडे शब्दों में अमरिका के अटोर्नी जनरल जेफ सेशन्स इन्होंने चीन के गबन के विरोध में नये कार्यवाही की घोषणा की है| चीन के राष्ट्राध्यक्ष व्यापार युद्ध के मुद्दे पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष से चर्चा करने के लिये प्रयत्न कर रहे है, इसी दौरान अमरिकाने नया हथियार निकाल कर चीन में सत्ता संभाल रहे नेताओं को सटीक संदेशा दिया है, ऐसा दिख रहा है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावी मोहिम के साथ ही लगातार चीन के कारोबारी तरीके और गबन की आलोचना की है| एक बार किये भाषण में ट्रम्प इन्होंने चीन यानी अमरिका के धन पर डाका डाल रहा लुटारू कहा था| सत्ता में आया तो मै चीन की तरफ नजरअंदाजी नही करूंगा ऐसी चेतावनी भी उन्होंने दी थी| पिछले देढ वर्षों में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने लगातार कारोबार के मुद्देपर चीन को निषाना बनाया है| इसी के साथ ही चीन के विरोध में कार्यवाही करने का धडाका शुरू किया है| चीन के २५० अरब डालर्स की निर्यात पर कर लगाने वाले ट्रम्प इन्होंने चीन के कंपनीयों का अमरिका में शुरू कारोबार भी अच्छे तरिके से नियंत्रित किया है|

ट्रम्प इनकी आक्रामक चीन विरोधी धारणा के कारण चीन के सत्तारूढ कम्युनिस्ट सल्तनत बेचैन है और अमरिका के साथ कारोबार शुरू रखने के लिये जोर से कोशिष कर रही है| इसी कारण गुरूवार के दिन चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग इन्होंने फोन के जरिये अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इनके साथ चर्चा की| यह चर्चा सकारात्मक रही, ऐसी जानकारी चीन के माध्यम दे रहे है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने भी, जिनपिंग इनके साथ हुई चर्चा अच्छी रही और चीन को अमरिका के साथ समझौता चाहिये, ऐसा कहा है| लेकिन चर्चा शुरू है इसका मतलब चीन पर करों की लागत नही होगी ऐसा नही है, यह भी उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है|

ट्रम्प की ओर से यह चेतावनी आ रही है, तभी अमरिकन प्रशासन ने चीन के विरोध में नई कार्यवाही करने के लिये कदम बढाये है| अमरिका के अटोर्नी जनरल जेफ सेशन्स इन्होंने गुरूवार के दिन एक वार्ता परिषद के माध्यम से चीन के कारोबारी भ्रष्टाचार, अन्य क्षेत्र में शुरू बढता हस्तक्षेप और अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे इकाइयों में बढता निवेष रोकने के लिये ‘चायना इनिशिएटिव्ह’ इस नई योजना की घोषणा की है| अमरिका के साथ व्यापार में चीन कर रहे गबन के विरोध में कार्यवाही करने के लिये अग्रक्रम दिया जायेगा और इसके लिये अमरिका के अन्य सभी विभाग हर तरह की सहाय्यता करेंगे, इसके लिये जरूरी कदम नई योजना में उठाये जा रहे है|

इसी दौरान अमरिकी जनता एवं नेता इन पर प्रभाव बनाने के लिये शुरू कोशिष रोकने के साथही अमरिकी अर्थव्यवस्था के लिये बने और सम्भाव्य खतरों का समाना करने के लिये भी ‘चायना इनिशिएटिव्ह’ महत्त्वपूर्ण भुमिका निभायेगा, ऐसा सेशन्स इन्होंने स्पष्ट किया है| इस दौरान उन्होंने ट्रम्प प्रशासन चीन से शुरू गबन रोकने के लिये कानूनी कोशिषों की जानकारी दी| अबतक अमरिकी प्रशासनने चीन से शुरू गबन को सहन किया है, पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और उनका प्रशासन अमरिका के विरोध में हो रही गतिविधीयां नही सहेगा, ऐसी कडी चेतावनी भी दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.