अमरीका की वजह से पूरे विश्व में अनाज की किल्लत निर्माण होगी – रशियन राष्ट्राध्यक्ष की सलाहकार की चेतावनी

मास्को/वॉशिंग्टन – यूक्रैन पर हमलें करके रशिया ने पूरे विश्व को रशिया ने विश्व के लाखों लोगों को अनाज से दूर किया है। रशिया अनाज का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है, ऐसा आरोप अमरीका लगा रही है। लेकिन, अमरीका ही यूक्रेन के अनाज के भंड़ारों पर कब्ज़ा करने की कोशिश में होने का गंभीर आरोप रशिया ने लगाया। अमरीका की इस कार्रवाई की वजह से पूरे विश्व में अनाज की किल्लत निर्माण होगी और सूखा फैलेगा, ऐसा इशारा रशिया ने दिया है।

रशिया-यूक्रैन युद्ध शुरू होने के लगभग तीन महीने पूरे हुए हैं। यह दोनों देश गेहूँ और अन्य अनाज के बड़े उत्पादक एवं निर्यातक हैं। अफ्रीकी, खाड़ी एवं यूरोपिय देश, रशिया और यूक्रैन में निर्यात हो रहे गेहूँ और अनाज पर निर्भर थे। लेकिन, युद्ध शुरू होने की वजह से इन देशों की बड़ी मुश्किल हुई है। विश्वभर में गेहूँ की कीमतें काफी उछाल पर होने की चिंता जतायी जा रही है।

आनेवाले दौर में यूक्रैन युद्ध का हल नहीं निकला तो कुछ देशों में लंबे समय तक सूखे जैसी स्थिति निर्माण होगी, ऐसी चेतावनी संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने दी। इनमें अफ्रीकी देशों का बड़ा समावेश रहेगा, ऐसी चिंता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने न्युयॉर्क की बैठक में जतायी। इसी बैठक में शामिल हुए अमरिकी विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने वैश्विक सूखे के लिए रशिया ज़िम्मेदार होगी, यह आरोप लगाया।

रशिया ने ब्लैक सी और एज़ोव के समुद्र की घेराबंदी करने का आरोप अमरिकी विदेश मंत्री ने लगाया। इश समुद्री क्षेत्र के करीबी यूक्रैन के भंड़ार में लगभग दो करोड़ टन अनाज़ का भंड़ारण फंसा पड़ा होने का दावा अमरिकी विदेशमंत्री ब्लिंकन ने लगाया। रशिया इस अनाज़ का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रही हैं, ऐसी आलोचना भी ब्लिंकन ने की।

रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार मक्सिन ओरेश्कीन ने ब्लिंकन के आरोपों पर जवाब देते हुए यह कहा कि, यूक्रैन के अनाज़ पर अमरीका ही नज़रें बनाए हैं। यूक्रैन के नियंत्रण के अनाज़ का भंड़ार अपने कब्ज़े करने की कोशिश अमरीका कर रही हैं। ऐसा हुआ तो भीषण मानवीय संकट उभरेगा, इसका अहसास ओरेश्कीन करा रहे हैं। इससे आनेवाले कुछ महीनों में विश्व को भीषण सुके का मुकाबला करना होगा, ऐसी चेतावनी ओरेश्कीन नै दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.