राजस्थान के निकट पाकिस्तानी सीमा पर गतिविधियां तेज – पाकिस्तान ने कई गांव खाली किए

श्रीगंगानगर/जयपूर – पुलवामा हमले के बाद क्रोधित हुए भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर हवाई हमले करने के बाद राजस्थान के निकट भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की गतिविधियों में बढोतरी हुई दिख रही है| भारत हमला करेगा इस संभावना से पिछले कुछ दिनों से डरे पाकिस्तान ने सीमा क्षेत्र के गांव खाली करने का वृत्त है| इसके बाद राजस्थान, पंजाब और गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाय अलर्ट दिया गया है|

भारत ने पाकिस्तान में घुंसकर कार्रवाई करने के बाद पाकिस्तान में हडबडी मची है और ऐसे में पाकिस्तान प्रत्युत्तर देने की संभावना है| इस कार्रवाई से पहले शनिवार के दिन राजस्थान से सटे पाकिस्तान की सीमा में बडे आवाज हुए थे| यह आवाज पाकिस्तान के लडाकू विमानों के होने की बात स्पष्ट हो रही है| साथ ही सीमा पर पाकिस्तान के गावों में पिछले तीन दिनों से शांति है और गांवों में लाईट भी नही दिखाई दे रहे है| इस वजह से पाकिस्तान ने एक योनजा के नुसार यह गांव खाली किए होने की बात स्पष्ट हो रही है| सीमा के उस पार से आवाज सुनाई देने की सूचना भारतीय गावों के लोगों ने लष्कर को दी थी|

इस दौरान, सोमवार रात से भारतीय सीमा में भी गतिविधियों में बढोतरी हुई है| जैसलमेर, बिकानेर, बाडमेर और श्रीगंगापूर में हाय अलर्ट है और गांव के लोगों को रात के समय में बाहर निकलने से पहले अनुमती लेने की सूचा की गई है| साथ ही सीमा से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में स्थानिय लोगों के अलावा अन्य किसी के जाने पर पाबंदी लगाई गई है| जोधपूर हवाई अड्डेपर भी सुबह तकरीबन दो बजे बडी गतिविधियां दिखाई दी है| इस अड्डे से सुखोई-३० और मिग-२७ विमानोंने सीमा के दिशा में उडान भर के गश्त की| इन विमानों के आवाज से ही सीमा पर बसे गावों के लोगों की निंद खुली|

दौरान, श्रीगंगानगर में हिंदुमलकोट सीमा पोस्ट पर दो दिन पहले पाकिस्तान ने गोलाबारी की थी, यह भी वृत्त है| इस पृष्ठभूमि पर राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गतिविधियों में बढोतरी हुई है और ऐसे में नागरिकों को सावधानी बरतने को कहा गया है|

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन गिराया

नई दिल्ली – हेरगिरी करने के लिए मंगलवार के दिन भारतीय हवाई सीमा में दाखिल हुआ पाकिस्तान का ड्रोन भारतीय लष्कर ने गिराया है| गुजरात के कच्छ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान का यह ड्रोन गिराया गया है, ऐसी जानकारी सुरक्षा यंत्रणा ने दी| भारतीय लष्कर ने पहली बार ड्रोन गिराने के लिए इस्रायल की एअर डिफेन्स सिस्टिम ‘स्पायडर’ का इस्तेमाल किया|

भारत ने पाकिस्तान में हवाई हमला करने के बाद करीबन तीन घंटों बाद यह ड्रोन गिराया गया है| कच्छ में अबदासा गांव के नजदिकी क्षेत्र में यह ड्रोन देखा गया था| इसके बाद तुरंत कार्रवाई करके डर्बी मिसाइल से यह ड्रोन गिराया गया| यह ड्रोन गिराने के लिए भारतीय सेना ने इस्रायल की ‘स्पायडर’ यंत्रणा का इस्तेमाल किया| यह यंत्रणा मध्यम दूरी के लिए उपयुक्त है और यह ३५ किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता रखती है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.