भारत के साथ परमाणु युद्ध का विचार भी ना करे – पाकिस्तान के ही भूतपूर्व तानाशाह का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरदुबई – ‘पाकिस्तान ने भारत पर एक परमाणु बम गिराया तो, भारत २० परमाणु बम गिराकर पाकिस्तान को तहस नहस करेगा| भारत के इस जवाबी परमाणु हमले से बचने के लिए पाकिस्तान को शुरू में ही भारत पर ५० परमाणु बम गिराने होंगे| ऐसा करने में हम काबिल है क्या?’, यह सवाल पाकिस्तान के भूतपूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ इन्होंने अपने देश के सियासी नेताओं को किया है| पुलवामा में हुए हमले के बाद भारत अब पाकिस्तान पर कार्रवाई करेगा, यह स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है| ऐसे में पाकिस्तान से कुछ लोग भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे है| मुशर्रफ इन्होंने ऐसे ही लोगों को परिस्थिति से अवगत कराने की कोशिश की हुई दिखाई दे रही है|

फिलहाल दुबई में रह रहे परवेज मुशर्रफ इन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बनी परिस्थिति खतरनाक होने की बात कहकर इसपर चिंता जताई है| पुलवामा में हुए उस आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर लष्करी कार्रवाई की और पाकिस्तान ने उसपर जवाब दिया तो, इसमें से परमाणु जंग शुरू होने की संभावना नही है, ऐसा खुलासा मुशर्रफ इन्होंने किया है| क्यों की पाकिस्तान ने भारत पर परमाणु बम से हमला किया तो भारत २० परमाणु बम गिराके पाकिस्तान को तहस नहस करेगा, इस ओर मुशर्रफ इन्होंने ध्यान आकर्षित किया है| इसके द्वारा मुशर्रफ इन्होंने पाकिस्तान का लष्कर और प्रधानमंत्री इम्रान खान द्वारा भारत को लगातार दी जा रही धमकियों की हवा निकाली है|

‘कर्तारपूर कॉरिडॉर’ के पाकिस्तान के हिस्से का उद्घाटन करते समय बात करते वक्त इम्रान खान इन्होंने भारत और पाकिस्तान एटमी हथियार रखनेवाले देश होने से इन देशों में जंग का विचार भी करना मुमकिन नही है, ऐसी चेतावनी दी थी| अब पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर लष्करी कार्रवाई की तो इससे शुरू होनेवाली जंग का असर सोच भी नही सकते इतने भीषण हो सकते है, ऐसा सूचक वक्तव्य इम्रान खान इन्होंने किया था| अलग शब्दों में इम्रान खान भारत को परमाणु जंग की ही धमकी दे रहे थे, यह इस दौरान सामने आया था|

लेकिन, भारत और पाकिस्तान की परमाणु क्षमता में बडा फरक है| भारत ने सबसे पहले परमाणु हमला नही करने की नीति अपनाई है| लेकिन, भारत ने जवाबी परमाणु हमला करने की (सेकंड स्ट्राईक) क्षमता प्राप्त की है और जमीन, आकाश और समुद्र से भी परमाणु हमला करने की क्षमता रखनेवाले गिनेचुने देशों में भारत का समावेश है| ऐसी स्थिति में भारत को परमाणु हमले की धमकी दिखाना पाकिस्तान को ही भारी पड सकता है| भूतपूर्व लष्कर प्रमुख एवं तानाशाह मुशर्रफ इन्होंने यह बात अलग शब्दों में पाकिस्तानी जनता के सामने रखी है और इसकी सहायता से वह पाकिस्तान की सरकार और लष्कर को भी सावधानी बरतने का इशारा दे रहे है|

भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो परमाणु युद्ध शुरू होगा, ऐसा डर कुछ विश्‍लेषक जता रहे हा| इस परमाणु हमले का बेवजह डर दिखाकर पाकिस्तान ने भारत पर समय समय पर हमले किए थे| लेकिन, अब पाकिस्तान के इस ‘परमाणु कवच’ का इस्तेमाल नही हो सकेगा, ऐसा भारतीय विश्‍लेषकों का कहना है| इस वजह से पाकिस्तान की परमाणु ब्लैकमेलिंग का बलि होने की अब कोई वजह नही है, ऐसा विश्‍लेषक कह रहे है| यही सच्चाई परवेज मुशर्रफ इन्होंने और भी स्पष्ट तौर पर सामने रखी है|

साथ ही मुशर्रफ इन्होंने जल्द ही हम पाकिस्तान लौटेंगे, ऐसे संकेत दिए है| इम्रान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री है फिर भी उनके मंत्रि मंडल में ५० प्रतिशत अपने समर्थक होने का दावा मुशर्रफ इन्होंने किया है|

पुलवामा में हुए हमले के बाद भारतीय माध्यमों को दी हुई मुलाकातों में मुशर्रफ इन्होंने यह हमला करनेवाले ‘जैश ए मोहम्मद’ पर आलोचना की| ‘इस आतंकी संगठन के बारे में हमें जरा भी सहानुभूति नही है, इस संगठन ने मुझे खतम करने की कोशिश की थी’, ऐसा मुशर्रफ ने कहा था| लेकिन, ‘जैश’ के अपराधों की सजा पाकिस्तान को ना दे, यह कहकर मुशर्रफ इन्होंने पाकिस्तान का पक्ष रखा था| लेकिन, पुलवामा में हुए हमले के बाद ‘जैश’ का प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की सुरक्षा में पाकिस्तान ने बढोतरी की है| पंजाब में उसके मुख्यालय पर पाकिस्तान की सुरक्षा यंत्रणा ने कब्जा करने की बात सामने आ रही है|

इस वजह से पाकिस्तान ‘अजहर’ को बचा रहा है, यह साबित हुआ है| पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ही ‘अजहर’ का स्वास्थ्य खराब होने का ऐलान किया था| उनके इस वक्तव्य पर पाकिस्तान के माध्यमों ने नाराजगी व्यक्त की थी| पाकिस्तान आतंकी संगठनों के नेताओं की जानकारी घोषित करता है, यह गैरजिम्मेदाराना हरकत है और इससे काफी गलत संदेशा गया है, ऐसा पाकिस्तान के पत्रकारों का कहना है| साथ ही इस वजह से भारत ने पाकिस्तान पर रखे आरोपों को मजबुती मिलती है, यह आलोचना इन पत्रकारों ने की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.