‘भारतीय सेना का पाकिस्तान पर तोपों से हमला’ : संयुक्त राष्ट्रसंघ में पाकिस्तान के राजदूत की शिकायत

न्यूयॉर्क, दि. २० (पीटीआय) – संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थित पाकिस्तान की राजदूत मलिहा लोधी ने, कश्मीर की नियंत्रणरेखा पर भारत तनाव बढा रहा है, ऐसा इल्जाम लगाया है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ‘बान की-मून’ को ख़त लिखकर मलिहा लोधी ने, भारत नियंत्रणरेखा पर से पाकिस्तान में हमले कर रहा है, ऐसी शिकायत की है| भारत जानबूझकर पाकिस्तान से सटी नियंत्रणरेखा पर माहौल बिगाडने की तैयारी कर रहा है ऐसा दिखाई दे रहा है, ऐसा आरोप लोधी ने किया है|

maleeha-lodhi- संयुक्त राष्ट्रसंघ

दरअसल जम्मू-कश्मीर की नियंत्रणरेखा और आंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से ही लगातार संघर्षबंदी का उल्लंघन किया जा रहा है| भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है| इसमें भारत से ज़्यादा पाकिस्तान का ही नुकसान हो रहा है, ऐसा सामने आ रहा है| सितंबर महिने के आखिर में भारत ने ‘पीओके’ में किए सर्जिकल स्ट्राईक की वजह से पाकिस्तानी सेना को विश्‍व में बदनामी हो रही है, ऐसा सामने आ रहा है| इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रणरेखा और आंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी और मॉर्टर्स के हमलें तेज़ किए हैं| ऐसा करके कश्मीर मसले की ओर दुनिया का ध्यान खींचने का प्रयास पाकिस्तान कर रहा है|

लेकिन भारतीय सेना की ओर से मिल रहे क़रारे जवाब की वजह से पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान सहना पड़ रहा है| इस पृष्ठभूमि पर, पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्रसंघ के साथ ही, सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देशों के पास भी भारत के तथाकथित आक्रमण पर गंभीर चिंता जता रहा है| भारत का आक्रमण इसी तरह जारी रहा, तो पाकिस्तान इन हमलो को उसी तरह क़रारा जवाब देगा और इस वजह से इस क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा ख़तरे में आयेगी, ऐसा दावा पाकिस्तान कर रहा है|

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव को पाकिस्तान के राजदूत ने लिखा ख़त, यह भी पाकिस्तान की प्रसारमुहिम का हिस्सा है| ‘पिछले १३ साल से भारत ने कश्मीर की नियंत्रणरेखा पर तोपों का हमला नहीं किया था| लेकिन अब भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ़ तोपों का इस्तेमाल किया जा रहा है| यह सारा भारत जानबुझकर कर रहा है| नियंत्रणरेखा की हालत ख़राब करने की साज़िश भारत ने रची है’ ऐसा आरोप मलिहा लोधी ने लगाया| साथ ही, जम्मू-कश्मीर में भारत द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है, ऐसा इल्ज़ाम भी मलिहा लोधी ने इस खत में लगाया| इससे पहले पाकिस्तान ने कश्मीर का मसला आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रखने के लिए अपने प्रतिनिधियों को विदेश दौरे पर भेजा था| इनमें से किसी को भी किसी भी देश से पाकिस्तान की अपेक्षानुसार प्रतिसाद नहीं मिला है| फिर भी पाकिस्तान ने कश्मीर सवाल का आंतर्राष्ट्रीयीकरण करने के प्रयास नहीं छोडे हैं, यह लोधी ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव को लिखे खत से स्पष्ट हो रहा है|

भारत का ड्रोन गिराने का पाकिस्तान का दावा
इस्लामाबाद, दि. २० (वृत्तसंस्था) – कुछ दिन पहले भारतीय जवानों को मारने का और भारत की पनडुब्बी को रोकने का दावा करनेवाली पाकिस्तानी सेना ने अब भारतीय ड्रोन गिराने का दावा किया है| जम्मू-कश्मीर की नियंत्रणरेखा के नज़दीक राखचक्री सेक्टर के पास यह घटना घटी है, ऐसी जानकारी पाकिस्तानी सेना के अधिकारी लेफ्टनंट जनरल असिम बाजवा ने दी|
‘शनिवार को दोपहर के समय भारतीय सेना का क्वाडकॉप्टर ड्रोन पाकिस्तानी के सीमा में तकरिबन ६० मीटर तक भीतर आया था| आगाही पोस्ट के करिब गश्त लगा रहे पाकिस्तानी जवानों ने यह ड्रोन गिराया| इसके अवशेष पाकिस्तानी सीमा में गिरे हैं और जवानों ने कब्ज़े में लिए हैं’ ऐसी जानकारी पाकिस्तानी सेना के ‘आयएसपीआर’ विभाग के महासंचालक जनरल असिम बाजवा ने दी| पिछले साल जुलाई महिने में भी पाकिस्तान ने भारतीय ड्रोन गिराने का दावा किया था| लेकिन भारत ने इन दावों को झुठलाया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.