महिलाओं की शिक्षा पर रोक लगाने वाली तालिबानी हुकूमत पर पूरे विश्व में आलोचना

काबुल/वॉशिंग्टन – अफ़गानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने महिलाओं पर युनिवर्सिटी में प्रवेश करने से रोक लगाई है। इस पर पूरे विश्व से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अमरीका, यूरोपिय महासंघ और संयुक्त राष्ट्रसंघ ने तालिबान के इस निर्णय की कड़ी आलोचना की है। महिलाओं की शिक्षा रोकने के गंभीर परिणाम होंगे, ऐसी धमकी अमरीका ने दी है।

एक वर्ष पहले राजधानी काबुल पर कब्ज़ा करने के बाद तालिबानी हुकूमत ने महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा को लेकर सौम्य भूमिका अपनाने का ऐलान किया था। लेकिन, तालिबान ने मंगलवार को पूरे देश की युनिवर्सिटीज्‌‍ में महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, यह घोषणा की। तालिबान के अधिकारी महिलाओं को रोक रहे हैं, इसका फोटो भी प्रसिद्ध हुआ है।

तालिबान जब तक अफ़गानिस्तान में महिलाओं का सम्मान नहीं करती, तब तक कोई भी देश तालिबानी हुकूमत को स्वीकृत नहीं कर सकता, ऐसी चेतावनी अमरिकी विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने दी है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.