अमरीका को युक्रेन युद्ध लंबा चलाना है – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का आरोप

मास्को – अमरीका को युक्रेन युद्ध को लंबे समय तक चलाना है, ऐसा आरोप रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने लगाया। रशिया की राजधानी मास्को में आयोजित एक परिषद को संबोधित करते समय पुतिन ने यह आरोप लगाया। इस दौरान रशिया और रशियन जनता की सुरक्षा के लिए ही रशिया ने युक्रेन में सैनिकी अभियान शुरू किया, ऐसा पुतिन ने कहा।

रशिया और युक्रेन युद्ध पांच से महीनों से भी अधिक समय से शुरू है और रशिया ने युक्रेन के २० प्रतिशत से भी अधिक क्षेत्र पर कब्ज़ा पाने की सफलता हासिल की है। कुछ दिन पहलें रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने, युक्रेन में रशिया के सैनिकी उद्देश्य बदल सकते हैं, ऐसा दावा किया था। इससे यही संकेत प्राप्त हुए हैं कि रशिया युक्रेन के अधिक से अधिक क्षेत्र पर कब्ज़ा पाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए रशिया ने हमलों की तीव्रता बढ़ाने की बात भी सामने आ रही है।

साथ ही, दूसरी ओर पश्चिमी देशों ने युक्रेन को बड़ी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति जारी रखी हैं और लंबे समय तक रशिया के खिलाफ संघर्ष करने के लिए युक्रेन को तैयार किया जा रहा है। अमरीका और युरोपीय देश आखरी युक्रेनियन के होने तक संघर्ष करते रहेंगे, ऐसें दावे भी रशियन अधिकारी ने किए हैं। युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने भी, क्रिमिया पर कब्ज़ा किए बिना युक्रेन रुकेगा नहीं, ऐसी चेतावनी दी है।

इस पृष्ठभूमि पर, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अमरीका पर लगाया आरोप अहमियत रखता है। रशियन राष्ट्राध्यक्ष और अन्य नेताओं ने, रशिया युक्रेन के विरोध में नहीं, बल्कि नाटो के खिलाफ संघर्ष कर रहा है, यह बात पहले भी लगातार कही है। पुतिन का बयान भी इसकी पुष्टि करता है और युक्रेन युद्ध के पीछे अमरीका और सहयोगी देश ही हैं, इसका अहसास वे लगातार करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.