यूरोपिय देशों के सरकारी एवं सेना के वेबसाईटस्‌‍ पर चीनी हैकर्स के हमले

मास्को – चीन के हैकर्स ने सेना के औद्योगिक प्रकल्प, अनुसंधान संस्थाओं समेत सरकारी और प्रशासकीय वेबसाईटस्‌‍ पर सायबर हमलें किए। पूर्व यूरोपिय देश एवं अफ़गानिस्तान के वेबसाईटस्‌‍ को चीनी हैकर्स ने लक्ष्य किया। सायबर सुरक्षा प्रदाती ‘कैस्परस्की’ नामक कंपनी के विज्ञानिकों ने यह जानकारी प्रसिद्ध की।

सायबर हमलों के लिए कुप्रसिद्ध चीन के ‘टीए४२८’ नामक हैकर गुट ने यह सायबर हमले किए थे, ऐसी जानकारी कैस्परस्की के विज्ञानिकों ने दी। इन चीनी हैकर्स ने बेलारूस, यूक्रेन, रशिया और अफ़गानिस्तान से संवेदनशील जानकारी चुराई है, यह आरोप रशियन विज्ञानिकों ने लगाया। कुछ हमलों में चीनी हैकर्स संबंधित कंपनी के आईटी क्षेत्र से जुड़े बुनियादी सुविधाओं की सुरक्षा को चकमा देने में कामयाबी पाई हैं, यह दावा कैस्परस्की के विज्ञानिकों ने किया।

संबंधित देशों से चुराई गई जानकारी हैकर्स ने चीनी सर्वर पर रखने की जानकारी भी सामने आ रही है। इसके सबूत होने का बयान कैस्परस्की के विज्ञानिक कर रहे हैं। इससे पहले चीनी हैकर्स ने भारत, अमरीका, यूरोप, लैटिन अमरिकी देशों में सायबर हमले किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.