भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में आयईडी विस्फोट; मध्यप्रदेश से तीन आतंकवादी को गिरफ्तार; लखनौ में एक आतंकवादी ढेर

शाजापूर, दि. ७ : भोपाल-ऊज्जैन पैसेंजर में शाजापूर के नज़दीक हुए विस्फोट में नौं यात्री बुरी तरह घायल हुए| यह आतंकवादियों ने किया घातपात था, यह सामने आया होकर, इस सिलसिले में मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपारीया से तीन आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया है| साथ ही, खुफिया एजन्सी द्वारा मिली जानकारी के आधार पर, इस घातपात से संबंधित रहे एक और आतंकवादी को कानपूर से गिरफ्तार किया गया है, ऐसी खबर है| उसीके साथ, लखनौ में रक्षादल की मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हुआ|

भोपाल-उज्जैन पैसेंजरभोपाल-ऊज्जैन पैसेंजर रेल में सुबह १० बजे विस्फोट हुआ| लेकिन इस विस्फोट की तीव्रता कम होने से बडी जीवितहानि टल गयी| इस दुर्घटना में ९ लोग घायल हुए| उनमें से तीन लोगों का स्वास्थ्य चिंताजनक है, ऐसा कहा जाता है| मध्यप्रदेश पुलिस ने, यह आतंकवादी हमला था, इस बात का स्वीकार किया है| विस्फोट के लिए आयईडी का इस्तेमाल किया गया था, ऐसी जानकारी मध्यप्रदेश पुलिस ने दी|

आतंकवादियों ने रेल में बडा विस्फोट करके खलबली मचाने की खतरनाक साजिश रची थी| लेकिन यह साजिश असफल हुई यह सामने आ रहा है| पैसेंजर रेल में हुआ विस्फोट और उत्तर प्रदेश की मुठभेड की पृष्ठभूमि पर पूरे देश में ‘हायअलर्ट’ की चेतावनी दी गयी है| भारतीय सेना ने ‘पीओके’ में घुसकर किये ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के बाद, भारत में रेल घातपात करने की कई कोशिशें की गयीं| १५० लोगों की जान लेनेवाली कानपूर रेल दुर्घटना यह इस साजिश का ही एक भाग था और उसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजन्सी ‘आयएसआय’ है, यह सामने आया है| इस पृष्ठभूमि पर, भोपाल-ऊज्जैन पैसेंजर दुर्घटना का संबंध भी इस साजिश से जोड़ा जा रहा है|

इस विस्फोट के बाद सुरक्षा यंत्रणाओं ने तुरंत गतिविधियाँ शुरू की| मिली जानकारी के आधार पर होशंगाबाद में टोल नाके पर एक बस को रोककर, इस बस से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया| पैसेंजर रेल के विस्फोट की साजिश में ये तीन आतंकवादी  शामिल थे, ऐसे पुलिस ने कहा|

इस दौरान ये तीनों आतंकवादियों की जाँच से सामने आई जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानपूर में छापा डाला| लेकिन यहाँ छिपकर बैठे दो आतंकवादियों में से एक को भाग जाने में सफलता मिली और एक को गिरफ्तार किया गया| साथ ही केंद्रीय खुफिया विभाग से मिली गुप्त जानकारी के बाद लखनौ में ठाकरगंज में कार्रवाई की गयी| लेकिन यहाँ छिपकर बैठे आतंकवादी ने शरण आने से इनकार किया और पुलिस पर गोलीबारी की| इस आतंकवादी के पास बडी मात्रा में विस्फोटक थे, ऐसे कहा जाता है| बहुत समय यह मुठभेड़ शुरू थी|

बुधवार के दिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण था| इसी दौरान घातपात की साजिश सामने आने से, इस चुनाव को धक्का पहुँचाने की साज़िश इसके पीछे होने की संभावना नकारी नहीं जा सकती| इसी कारण केंद्र सरकार ने जाँच यंत्रणा से इस संदर्भ में जल्द ही रिपोर्ट मँगवाया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.