चीन के नजदीकी सीमा क्षेत्र में भारत के संरक्षण सिद्धता में बढ़त

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: भारत-चीन सीमा के समिप क्षेत्र में भारतीय रक्षा दल की सज्जता बढाई गई है। इस क्षेत्र मे भारतीय लश्कर और वायु सेना ‘अलर्ट’ पर होने की खबरें आ रही हैं और इस सीमावर्ती इलाके मे अधिक सैनिक तैनात किए जा रहे हैं। चीन की ओर से युद्ध छेड़कर भारत को सबक सिखाने की भाषा बोली जा रही है, लेकिन भारत ने उनको शब्दों में जवाब न देते हुए अपनी रक्षा सज्जता बढाने का समझदारी भरा निर्णय लिया है। इस बात को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान में रखा जा रहा है। डोकलाम के सीमा विवाद में चीन बचकाना वक्तव्य कर रहा है, लेकिन भारत इस विवाद में अत्यंत समझदारी से और परिपक्व रवैया अपना रहा है, ऐसा अमरिकी विश्लेषकों ने कहा है।

संरक्षण सिद्धता

डोकलाम से भारत और चीन दोनों ने ही पीछे हटकर इस विवाद की तीव्रता कम करने का प्रयास किया है, इस तरह की खबरें कुछ दिनों से आ रहीं थी। लेकिन दोनों देशों ने इन ख़बरों को ख़ारिज किया था। इसी दौरान चीन की ओर से भारत को दी जाने वाली धमकियों का सत्र शुरू था और चीन ने इस प्रकरण में युद्ध की तैयारी करने की बात भी सामने आ रही थी। दो हफ़्तों में चीन युद्ध छेड़कर डोकलाम से भारतीय सेना को भगाने वाला है, ऐसा दावा चीनी विश्लेषकों ने किया था। साथ ही भारत की दूसरी सीमाओं में घुसपैठ की जा सकती है, ऐसी धमकी चीन के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीयों ने दी थी। भारत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देना टाला है। लेकिन इस संभावना को ध्यान में रखते हुए भारतीय रक्षा दलों की सिद्धता बढाई गई है।

चीन के पास सीमा इलाके में तैनात भारतीय सैनिकों की सतर्कता बढाई गई है, साथ ही वायु सेना भी अलर्ट पर है। चीन के सरकारी चॅनल और अख़बार इसकी ओर, ‘भारत ने शुरू की हुई युद्ध की तैयारी’ के नजरिए से देख रहा है। इस वजह से चीन की सरकारी मीडिया कुछ ज्यादा ही बौखलाई गई है और उनका भारत द्वेष पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत का मुकाबला करने के स्तर तक पहुँच गया है।

चीन की ओर से आ रही यह युद्ध की धमकियां और इशारों की पृष्ठभूमि पर अमरीका के नेवल वॉर कॉलेज के विशेषज्ञ ‘जेम्स आर. होम्स’ ने इस मामले में अपना निरिक्षण दर्ज किया है।

डोकलाम’ विवाद में चीन की प्रतिक्रिया बहुत ही बचकाना और चेतावनी भरी थी, ऐसा कहकर होम्स ने चीन पर गैर जिम्मेदारी का दाग लगाया है। ऐसी स्थिति में भारत ने समझदारी का रवैया अपनाया है, ऐसा होम्स ने कहा। भारत ने चीन की धमकियों के सामने झुकना नाकारा है और भारत डोकलाम से पीठ दिखाकर भगा नहीं है और चीन को जवाब देते समय मर्यादाएं छोड़ी नहीं हैं, इसकी होम्स ने प्रशंसा की है।

भारत जैसे बड़े देश के साथ चीन को सीमा विवाद जारी रखना है, यह बात आश्चर्यकारक है, ऐसा भी होम्स ने आगे कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.