अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में हुई गोलीबारी में २९ घायल – संदिग्ध फ्रैंक जेम्स अभी तक फरार

us-new-york-firing-2न्यूयॉर्क – मंगलवार को अमरीका के न्यूयॉर्क शहर के एक ‘सबवे’ में गोलिबारी से २९ लोग घायल हुए| फ्रैंक आर. जेम्स नामक संदिग्ध ने यह काण्ड किया है, ऐसा दावा न्यूयॉर्क पुलिस यंत्रणा ने किया| इस घटना के लगभग २४ घंटे बाद भी संदिग्ध फ्रैंक फरार है| इसके लिए न्यूयॉर्क पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की जोरदार आलोचना हो रही है|

us-new-york-firing-3न्यूयॉर्क शहर के नामांकित ब्रुकलिन इलाके के ‘सबवे’ में मंगलवार सुबह भीषण हमला हुआ| मेट्रो ट्रेन ब्रुकलिन स्टेशन में दाखिल होते ही इससे यात्रा कर रहे यात्रियों पर फ्रैंक ने गोलीबारी शुरू की| गवाहों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार फ्रैंक ने शुरू में आंसूगैस का इस्तेमाल किया और इसके बाद यात्रियों पर अंधाधुंध गोलिबारी की| इस घटना में ट्रेन एवं रेल स्थानक पर कम से कम १० यात्री घायल हुए| इस दौरान हुई भगदड़ में १९ लोग घायल हुए|

us-new-york-firing-4इस हमले के बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने शहर के सभी सबवे स्थानकों पर अलर्ट जारी किया| साथ ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का भी ऐलान किया| लेकिन, अब तक न्यूयॉर्क पुलिस को फ्रैंक की तलाश पकड़ने में सफलता नहीं मिली है| फ्रैंक के इस हमले का पुख्ता कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है| लेकिन, फ्रैंक के सोशल मीडिया अकाऊंट से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं|

us-new-york-firing-1फ्रैंक वंशद्वेषी और न्यूयॉर्क पुलिस दल का विरोधी होने की बात सामने आ रही है| तथा वह न्यूयॉर्क प्रशासन और यूक्रैन युद्ध का आलोचक होने की बात भी फ्रैंक के अकाऊंट से स्पष्ट हुई है| फ्रैंक की जानकारी साझा करने वालों के लिए न्यूयॉर्क पुलिस ने ५० हज़ार डॉलर्स का ईनाम घोषित किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.