कोरोना व्हायरस है मानवता का एक नंबर का शत्रु – जागतिक स्वास्थ्य संगठन का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

जेनीवा – ‘कोरोना व्हायरस एक ही समय पर राजकीय, आर्थिक, सामाजिक झटके देने की भयंकर क्षमता रखता है| इस वजह से कल्पना भी नही कर सकते, ऐसा भयंकर शत्रु मानवता के सामने खडा हुआ है| यह पुरी मानवता का नंबर एक का शत्रु है’, ऐसी कांपनेवाली चेतावनी जागतिक स्वास्थ्य संगठन के महासंचालक डॉ.टेड्रॉस घेब्रेस्यूस ने दी है| विध्वंसक आतंकवाद से भी कोरोना व्हायरस अधिक घातक होने की बात डॉ.घेब्रेस्यूस ने आगे कही|

अधिकृत स्तर पर कोरोना व्हायरस से अबतक १११४ लोगों की मौत हुई है| वही, इस बिमारी के चपेट में ४४,६५३ लोग होने की बात कही जा रही है| पर, यह सीर्फ घोषित आंकडे है और कोरोना व्हायरस का खतरा इससे भी कई गुना डरावना होने का दावा हो रहा है| जागतिक स्वास्थ्य संगठन के महासंचालक ने इस बारे में किया बयान इसी दावे की पुष्टी करनेवाली साबित होती है| कोरोना व्हायरस मानवता के लिए भयंकर घातक साबित होगा यह इशारा डॉ.टेड्रॉस घेब्रेस्यूस ने दिया है| जेनीवा में करीबन ४०० वैज्ञानिक और विशेषज्ञों की बैठक की पृष्ठभूमि पर डॉ.टेड्रॉस घेब्रेस्यूस बोल रहे थे|

यह बैठक कोरोना व्हायरस पर मात करने के लिए आयोजित की गई थी| पर, इससे हाथ में ज्यादा कुछ लगा नही है, ऐसी निराश करनेवाली जानकारी सामने आ रही है| इस विषाणु को रोकने के लिए आवश्यक लस आने के लिए करीबन १८ महीने लगेंगे, यह बात इस बैठक से स्पष्ट होने की जानकारी डॉ.टेड्रॉस घेब्रेस्यूस ने बताई| इस वजह से वर्तमान में फैल रही इस बिमारी को रोकने के लिए हाथ में होनेवाले सभी हथियार इस्तेमाल करने की आवश्यकता होने का दावा डॉ.घेब्रेस्यूस ने डटकर किया| 

पुरी दुनिया ने अब इस विषाणु के विरोध में प्रतिबंधात्मक प्रावधान करने की आवश्यकता बनी है और इसके लिए तुरंत कदम उठाने होंगे| क्यों की अब कोरोना व्हायरस दुनिया भर की जनता का नंबर एक का शत्रु बना है, यह दावा डॉ.टेड्रॉस घेब्रेस्यूस  ने किया| इस बैठक के दौरान कोरोना व्हायरस को ‘सीओव्हीआयडी-१९’ यह नाम दिया गया है, यह जानकारी डॉ.टेड्रॉस घेब्रेस्यूस ने दी| जागतिक स्वास्थ्य संगठन के महासंचालक ने किए इस दावे के कारण दुनिया के सामने महाभयंकर संकट खडा हुआ है, इस विषय में किए जा रहे दावे की पुष्टी हो रही है| इसके अलावा यह संकट सीर्फ चीन और चीन से जुडे देशों तक सीमित नही रहेगा, इसका एहसास भी जागतिक स्वास्थ्य संगठन लगातार करा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.