इस्रायल ने गलती की तो ‘तेल अवीव’ को राख में तब्दील करेंगे – ईरान के वरिष्ठ लष्करी अफसर ने धमकाया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

तेहरान – ‘इस्रायल ने ईरान के विरोध में गलत कदम बढाया तो तेल अवीव शहर राख में तब्दील करेंगे| इस्रायल की ऐसी किसी भी कार्रवाई को ईरान का जोरदार जवाब मिलेगा’, यह धमकी ईरान के वरिष्ठ लष्करी अधिकारी ने दी है| कुछ घंटे पहले इस्रायल के विदेशमंत्री ने ईरान पर हमलें की संभावना व्यक्त की थी| इस्रायल के साथ अमरिका, सौदी अरब का गठबंधन ईरान के विरोध में खडा होगा, यह दावा इस्रायली विदेशमंत्री ने किया था| इस पर ईरान ने यह प्रतिक्रिया दर्ज की है|

ईरान के रिव्होल्युशनरी गार्डस् के प्रमुख जनरल हुसेन सलामी के सलाहकार मोर्तेझा घोर्बानी ने ईरानी माध्यमों के साथ बोलते समय इस्रायल की आर्थिक राजधानी तेल अवीव यह पहला लक्ष्य रहेगा, यह इशारा दिया| ‘ईरान के विरोध में इस्रायल ने बिल्कुल छोटी सी भी गलती की तो भी तेल अवीव शहर तबाह किया जाएगा| लेबनान से हमलें करके तेल अवीव शहर की राख करेंगे’, यह प्रतिक्रिया घोर्बानी ने दर्ज की है|

साथ ही परमाणु हथियारों के बारे में इस्रायल ने किया आरोप भी घोर्बानी ने ठुकराया है| ‘ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने की इच्छा नही है| इसलिए ईरान को चुनौती देने की गलती इस्रायल ना करें| हमारे सैनिकों की उंगलियां ट्रिगरपर है और सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनी के एक इशारे के साथ ट्रिगर दबाकर इस्रायल पर मिसाइल हमलें किए जाएंगे और अगले ही क्षम सभी इस्रायली हाथ उपर उठाकर ईरान के सामने शरण लेंगे’, यह दावा घोर्बानी ने किया|

‘येमन, सीरिया, लेबनान और इराक की जनता ईरान से एक हुई है और लेबनान एवं इराक में प्रदर्शन कर वाकर यह पश्‍चिमी देश इन सभी देशों को एक करने की कोशिश की है’, यह घोर्बानी ने कहा| पर, लेबनान के ईरान समर्थक हिजबुल्लाह के साथ सत्ता संभाल रहे गठबंधन की सरकार के नेताओं ने घोर्बानी के दावे पर आपत्ति जताई है| ‘लेबनान यह सार्वभूम देश है और ईरान या ईरान से जुडे गुट को इस्रायल पर हमलें करने के लिए लेबनान का इस्तेमाल करने नही देंगे’, यह ऐलान लेबनान के रक्षामंत्री ‘इलियास बोउ साब’ ने किया है|

दो दिन पहले इस्रायल के विदेशमंत्री कात्झ ने ईरान पर हमलें की संभावना जताई थी| ईरान परमाणु हथियार प्राप्त ना करें, इस लिए इस्रायल जरूरी सभी विकल्पों का प्रयोग करेगा, यह इशारा भी कात्झ ने दिया था| ईरान पर हमलें का विकल्प खुला होेने की बात कहकर विदेशमंत्री कात्झ ने ईरान के विरोध में बडा मोर्चा बनाने के संकेत दिए थे| इस्रायल के रक्षामंत्री ने भी इस्रायल से ईरान सुरक्षित ना होने का इशारा दिया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.