इस्लामी देश पश्‍चिमी देशों के विरोध में एक हो – तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन का बयान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

इस्तंबूल – ‘पश्‍चिमी साम्राज्यवादी हमारे बीच दरार बनाकर इस्लामी जगत पर राज करने की कोशिश कर रहे है| पर जागतिक जनसंख्या में एक चौथाई होनेवाले इस्लामधर्मिय एक हुए और उन्होंने अपने सांस्कृतिक एवं राजनीतिक प्रभाव का प्रयोग किया तो इस्लामी संस्कृति को उचित स्थान प्राप्त होगा’, यह संदेशा तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन ने दिया है| इस्रायल और पश्‍चिमी देशों ने इस्लामधर्मियों के विरोध में शुरू किए अत्याचारों के विरोध में सीर्फ तुर्की ही आवाज उठा रहा है, यह दावा भी राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने किया है|

तुर्की में दुनिया भर के इस्लामधर्मी देशों की ‘ऑर्गनायझेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन’ (ओआयसी) की बैठक का आयोजन किया गया| इस दौरान बोलते सम तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने इस्रायल और पश्‍चिमी देशों पर जोरदार हमला किया| इस्लामी देशों की संस्कृति खतम करने के लिए पश्‍चिमी देश काम कर रहे है, यह आरोप भी एर्दोगन ने किया| ‘इस्लामी देशों में दरार बनाकर हमपर राज करने का पश्‍चिमी देशों का प्लैन है| इसके लिए पश्‍चिमी देश हमारे घरों में घुसंकर अंदरुनि व्यवस्था तबाह करने की कोशिश कर रहे है| पश्‍चिमी देशों के इस खतरे के विरोध में बुढे-बच्चे एक होना होगा’, यह निवेदन एर्दोगन ने किया| 

इसके साथ ही इस्लामधर्मियों ने एक होकर पश्‍चिमी देशों के विरोध में अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने का संदेश तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया| इस्लामी संस्कृति को सही स्थान प्राप्त करके देने के लिए ऐसे एक होना जरूरी ही है, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने डटकर कहा| इसके अलावा तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने इस्रायल पर भी तोंप चलाई| ‘इस्रायल हर एक दिन के साथ जेरुसलम और पैलेस्टाईन के बीच बनी स्थिति बिगाड रहा है| इस्रायल में इस्लामधर्मियों से न्याय नही हो रहा है और अधिकार प्राप्त नही हो रहा है| ऐसा होते हुए भी दुनिया का कोई भी इस्लामी देश पैलेस्टिनीयों के अधिकारों के लिए आगे आने के लिए तैयार नही| पर, कुछ हुआ तो तुर्की पैलेस्टिनियों के अधिकारों के लिए हमेशा खडा रहेगा’, यह ऐलान एर्दोगन ने किया|

इसी बीच, पिछले कुछ महीनों से तुर्की ने सीरिया में लष्करी कार्रवाई शुरू की है| सीरिया के उत्तरी हिस्से पर कब्जा करके राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन तुर्की का विस्तार करने की तैयारी में होने का दावा इस्रायली माध्यम कर रहे है| इसके अलावा हमास और मुस्लिम ब्रदरहूड के समर्थन पर तुर्की दुनिया के इस्लामधर्मियों का नेतृत्व करने की तैयारी में होने की बात भी इस्रायली माध्यम रख रहे है|

इसी के लिए एर्दोगन ने पिछले कुछ महीनों से कश्मीर के मुद्दे पर भारत के विरोध में पाकिस्तान का समर्थन किया था| तुर्की की तरह ईरान भी सीरिया, इराक और लेबनान में अपने से जुडे गुटों के जरिए खाडी क्षेत्र में अपना प्रबाव बढाने की कोशिश में है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.