अमरिकी वैज्ञानिक और उद्योजकों के माध्यम से अमरिका के ‘स्टैटेजिक सिक्रेटस्’ की चोरी कर रहा है चीन – अमरिकी संसद एवं जांच यंत्रणा का आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन/बीजिंग – अमरिका के हजारों वैज्ञानिक, अभियंता और उद्योजकों की सहायता से चीन सामरिक नजरिए से काफी संवेदनशील ऐसी जानकारी अमरिका से चोरी कर रही है, यह आरोप अमरिकी संसद और जांच यंत्रणा ने किया है| पिछले एक दशक से भी अधिक समय से चीन की यह हरकतें शुरू है और किसी भी स्थिति में जागतिक महासत्ता के तौर पर अमरिका की जगह प्राप्त करना ही इस चोरी का उद्देश्य होने का इशारा अमरिका की संसदीय समिती ने दिया है|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने लगातार चीन पर अमरिका की लूट करने का आरोप किया है| चीन से हो रही लूट का मुद्दा आगे करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन के विरोध में खुलेआम व्यापारयुद्ध शुरू किया था| पिछले डेढ वर्षों से भी अधिक समय से ट्रम्प ने व्यापारयुद्ध के जरिए चीन को काफी परेशान किया है| साथ ही चीन से अमरिका में हो रहा निवेष, चीन की तकनीक का अमरिकी कंपनियों में हो रहा इस्तेमाल और चीन की कंपनियों का अमरिका में बढ रहे वर्चस्व के विरोध में भी ट्रम्प ने आक्रामक मुहीम शुरू की है|

ट्रम्प ने अमरिकी संसद एवं प्रशासन को भी चीन के विरोध में आक्रामक भूमिका अपनाने का निवेदन किया है| ऐसे में संसदीय समिती ने किया नया आरोप इसी का हिस्सा होता दिख रहा है| अमरिकी सिनेट में एक समिती के सामने हुई सुनवाई में देश की प्रमुख जांच यंत्रणा ‘फेडरल व्युरो ऑफ इन्व्हेस्टिगेशन’ के वरिष्ठ संचालक ने दी जानकारी से चीन की हुकूमत ने की साजिश का पोलखोल हुआ है|

चीन ने वर्ष २०२५ तक तकनीकी क्षेत्र की महासत्ता होने का उद्देश्य रखा है और इशके लिए सभी मौजुुदा साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है| यह उद्देश्य प्राप्त करने के लिए चीन ने पिछले दशक से ही गतिविधियां शुरू की है और ‘थाउजंड टैलेन्सटस् प्रोग्राम’ नाम से खास प्लैन तैयार किया है| इसके जरिए अबतक करीबन सात हजार से भी अधिक अमरिकी वैज्ञानिक, इंजिनिअर्स और उद्योजकों को शामिल किया गया है|

इन अमरिकी वैज्ञानिक और इंजिनिअर्स के जरिए संवेदनशील एवं गोपनीय साबित हो सकेगी, ऐसी जानकारी प्राप्त की जा रही है| इसके लिए चीन ने ‘शैडो लैब्स’ का निर्माण किया है और इसमें अमरिकी वैज्ञानिकों ने करी खोज की नकल करके पेटंटस् प्राप्त किया जा रहा है और इसका चीन में इस्तेमाल हो रहा है|

लष्करी और आर्थिक सत्ता कायम रखने के लिए तकनीक यह मुद्दा काफी अहम है और चीन इस की लूट करके अपनी प्रगती कर रहा है, यह आरोप ‘एफबीआय’ के वरिष्ठ संचालक जॉन ब्राउन ने संसदीय सुनवाई के बीच रखा| चीन की हुकूमत अमरिका को जागतिक महासत्तापद पर निचे खिंचने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकता है, यह बात पहले भी दिखाई दी है, इस ओर ब्राउन ने ध्यान आकर्षित किया|

कुछ महीने पहले अमरिकी संसद ने चीन की सेना से अमरिका के साथ विदेश में बडी संख्या में छात्र और वैज्ञानिक भेजे जा रहे है और उनके अध्ययन का लाभ चीन की सेना अपने शत्रु के विरोध में कर रही है, यह दावा भी किया था| यह संभावना टालने के लिए अमरिकी शिक्षा संस्थाओं में संवेदनशील क्षेत्र में खोज कार्य के लिए पहुंच रहे और चीन की सेना से संबंध रखनेवाले छात्र एवं वैज्ञानिकों को प्रवेश देने से इन्कार किया जाए, यह प्रावधान करने के लिए अमरिकी संसद में विधेयक पेश किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.