महाराष्ट्र के साथ चार राज्यों में बारिश और झंझावात से ५० लोगों की मौत

जयपुर/भोपाल/अहमदाबाद – महाराष्ट्र के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं गुजरात में तूफानी हवा के साथ हुई मुसलाधार बारिश की वजह से तथा बिजली गिरने की वजह से ५० लोगों की जान गई है| इस तूफान में बड़ी तादाद में खेती और मालमत्ता का नुकसान हुआ है| इससे पहले भी निजी मौसम संस्था स्काईमेट ने इस संदर्भ में चेतावनी दी थी| मौसम विभाग ने आनेवाले २ दिन मध्य एवं उत्तर भारत में तूफानी हवा के साथ बारिश की आशंका जताई है|

इस वर्ष मार्च महीने में देश के कई हिस्सों में तापमान उच्चतम स्तर पर रहा| इस वजह से निर्माण हुए मौसम की वजह से पिछले वर्ष की तरह धूल के तूफान एवं अकाली बारिश की आशंका जताई गई थी| यह डर वास्तव में उतरा है और बुधवार को महाराष्ट्र के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं गुजरात में तूफानी मूसलाधार बारिश ने जोरदार झटका दिया है|

इस अकाली बारिश की वजह से गुजरात और राजस्थान में बड़े तादाद में मालमत्ता और फसल का नुकसान हुआ है| राजस्थान में तूफान और मूसलाधार बारिश की वजह से तथा बिजली गिरने से सबसे अधिक २१ लोगों की जान गई है| तथा मध्य प्रदेश में १५, गुजरात में १० और महाराष्ट्र में ३ लोगों की मृत्यु होने की बात दर्ज हुई है|

अकाली बारिश की वजह से राजस्थान के कोटा में ७ लोग मृत हुए हैं| इसके साथ जयपुर, झालावाड़, उदयपुर में ४ नागरिकों की मृत्यु हुई है| तथा जलोर और बूंदी में दो नागरिक एवं बरान, राजसमंद, भीलवाड़ा अलवर और हनुमानगढ़ में एक १ व्यक्ति की मृत्यु होने की बात दर्ज हुई है|

सरकार ने मृतकों की रिश्तेदारों को चार लाख रूपयें हर्जाना देने की घोषणा की है| तूफान और बारिश की वजह से खेती का भी बड़े तादाद में नुकसान हुआ है और इसमें जानवरों की भी मौत हुई है|

मध्य प्रदेश में इस नैसर्गिक आपत्ती में १५ लोग मृत हुए हैं और भोपाल में सबसे अधिक ७ लोग मृत होने की बात कही जा रही है| इंदौर, धार एवं शाजापुर में ३ लोगों की मृत्यु हुई है| इसके साथ अलीराजपुर, राजगढ़, सीहोर और छिंदवाड़ा में एक-एक लोग मृत हुए हैं|

बिजली के गड़गड़ाहट से गिरनेवाले बारिश ने गुजरात को भी झटका दिया है और इसमें १० लोगों की जान जाने की बात अधिकारी ने कही है| इसके साथ महाराष्ट्र को भी बारिश एवं ओले गिरने का झटका लगा है| ओले और बारिश की वजह से हुए घटनाओं में ३ नागरिकों की मृत्यु हुई है| पिछले ३ दिनों से महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो रही है और कई हिस्सो में ओले गिरने की घटनाएं दर्ज की गई है| बारिश और ओलों की वजह से फल-फूल के बाग तबाह हुए हैं और किसानों का बहुत बड़ा नुकसान होने की खबरें आ रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.