भारत ने कोरोना व्हायरस को राष्ट्रीय आपत्ति घोषित किया

नई दिल्ली/मुंबई – शुक्रवार की रात कोरोना व्हायरस से और एक व्यक्ति की मौत होने के बाद भारत सरकार ने राष्ट्रीय आपत्ति का ऐलान किया है| देश भर में इस महामारी के मरीजों की संख्या ८४ तक जा पहुंची है और इस महामारी के कारण देश में दो लोगों की मौत हुई है| महाराष्ट्र में इस महामारी के नौ नए मरीज देखें गए है और इस वजह से राज्य में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या २६ हुई है| ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने इस महामारी को रोकने के लिए ३१ मार्च तक स्कूल और कालेज बंद रखने का निर्णय घोषित किया है

राष्ट्रीय आपत्ति घोषित करने के बाद कोरोना व्हायरस की महामारी रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक उपाय और भी तेज किए गए है| इस महामारी से मौत होनेवाले मरीज के परीवार को चार लाख रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया गया है| इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के सभी अहम कार्यक्रम रद्द किए गए है| इसमें पद्म पुरस्कार प्रदान करने का समारोह, सभी प्रकार की स्पर्धा, शिक्षा कार्यक्रम भी रद्द करने का निर्णय हुआ है| साथ ही सैनेटायझर और मास्क का समावेश जरूरी सामान में किया गया है| कोरोना व्हायरस की महामारी फैलने के बाद सैनेटायझर और मास्क की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हुई थी| यह प्रकार रोकने के लिए यह निर्णय किया गया है|

इसी बीच कुछ जगहों पर कोरोना व्हायरस से पीडित मरिज अस्पतालों से भागने की खबरें भी प्राप्त हुई है| इनमें बंगलुरू की एक महीला का समावेश है और उसने अस्पताल से भाग कर कई जगहों की यात्रा करने की चौकोनेवाली जानकारी सामने आयी है| इसके बाद केंद्र सरकार ने इस महामारी की ओर गंभीरता से देखने का निवेदन किया है| इससे पहले भी कोरोना व्हायरस के संदिग्ध मरीज अस्पतालों से भागने की घटना हुई थी|

अबतक देशभर में देखें गए मरीजों में से दस मरीज पुरी तरहे से ठिक होने की जानकारी प्राप्त हो रही है| पर, देश में देखें गए इस महामारी के ८४ मरीज करीबन चार हजार लोगों के संपर्क में रहने की बात सामने रही है| इन चार हजार लोगों की खोज करके उन्हें भी वैद्यकिय निगरानी में रखा जा रहा है, ऐसी जानकारी यंत्रणा ने साझा की है| साथ ही इस महामारी को रोकने के लिए जरूरी प्रावधान करने का निवेदन करके इससे संबंधित सूचना लगातार जारी की जा रही है|

इसी बीच, महाराष्ट्र में इस महामारी के मरीजों की संख्या में बढोतरी हुई है| इस दौरान यवतमाळ में दो मरीज देखें गए है| यह दोनों दुबई से लौटे थे| राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या २६ हुई है| इसके बाद राज्य सरकारने महानगर पालिका, पालिका एवं नगर परिषदों की सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए है| ३१ मार्च तक यह स्कूल बंद रहेगी| साथ ही सभी धार्मिक, सियासी, शिक्षा और क्रिडा के कार्यक्रम भी रद्द किए गए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.