अमरिकी सेना का अड्डा बनाने के लिए ब्राजील तैयार राष्ट्राध्यक्ष झैर बोल्सानारो इनके संकेत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

रिओ दि जानिरो – रशिया ने दो लडाकू ‘बॉम्बर्स’ विमानों के साथ व्हेनेजुएला में किया युद्धाभ्यास खतरनाक घटना है, यह कहकर ब्राजील में जल्द ही अमरिका नया लष्करी अड्डा निर्माण कर सकता है, यह संकेत ब्राजील के नए राष्ट्राध्यक्ष झैर बोल्सोनारो इन्होंने दिए है| ब्राजील के प्रसार माध्यमों को दी मुलाकात में यह संकेत देते समय राष्ट्राध्यक्ष झैर बोल्सोनारो इन्होंने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प विश्‍व के सबसे शक्तिशाली नेता है, यह दावा भी किया|

‘ट्रॉपिकल ट्रम्प’ के तौर पर पहचाने जा रहे बोल्सोनारो इन्होंने हाल ही में ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर सत्ता के सूत्र हाथ में लिए है| उसके बाद केवल ४८ घंटों के भीतर ही उन्होंने अमरिका और इस्रायल इन देशों के साथ सहयोग बढाने के लिए गतिविधियां शुरू की है और मुलाकत के दौरान उन्होंने स्पष्ट संकेत भी दिए| लष्कर में बतौर कैप्टन काम किए हुए झैर बोल्सोनारो इन्होंने निकट के समय में ब्राजील का लष्कर अधिक आक्रामक और सक्रिय भूमिका करेगा, यह गवाही दी|

फिल हाल विश्‍वभर में शुरू गतिविधियों की ओर देखा जाए तो भविष्य में ब्राजील में अमरिका का लष्करी ठिकाना बनाने के संबंधी स्पष्ट भूमिका स्वीकारनी होगी, इन शब्दों में बोल्सोनारो इन्होंने अमरिका का लष्कर अड्डा निर्माण करने संबंधी सकारात्मक भूमिका अपनाई| लैटिन अमरिकी देशों में अमरिका के ४० से भी अधिक अड्डे है और इसमें कोलंबिया, पेरू, प्युर्टो रिको इन जैसे अड्डों का भी समावेश है| ब्राजील में ‘साओ पावलो’ में अमरिकी ‘मरिन कोअर’ का अड्डा २००८ से सक्रिय है|

ब्राजील के नए राष्ट्राध्यक्ष झैर बोल्सोनारो इन्होंने अमरिका के नए अड्डे के बारे में किए विधान को व्हेनेजुएला में शुरू गतिविधियों की पृष्ठभुमि है, यह माना जा रहा है| व्हेनेजुएला के राष्ट्राध्यक्ष निकोलस मदुरो इनकी नीति के कारण अराजकता जैसी परिस्थिति बनी है और लैटिन अमरिकी देशों में इसके विरोध में कडी नाराजगी है| लेकिन क्युबा और निकरागुआ जैसे देशों का समर्थन और रशिया एवं चीन से प्राप्त हो रही सहायता की जोर पर मदुरो हुकूमत अब भी खडी है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने लगातार व्हेनेजुएला के विरोध में कार्रवाई करने की चेतावनी दी है और ब्राजील के नए राष्ट्राध्यक्ष ने भी उसका जोरदार समर्थन किया है| अमरिका के विदेश मंत्री माईक पोम्पिओ इन्होंने हाल ही में ब्राजील की यात्रा की थी| इस दौरान दोनों देशों में व्हेनेजुएला पर कार्रवाई करने के लिए सहमती होने के समाचार सामने आ रहे थे| लैटिन अमरिका में अमरिकी मित्र देशों ने व्हेनेजुएला के विरोध में कार्रवाई करने का तय किया तो अमरिका उनका समर्थन करना संभव है| इस स्थिति में ब्राजील जैसे देश की भूमिका निर्णायक साबित होगी और इस पृष्ठभुमि पर राष्ट्राध्यक्ष झैर बोल्सोनारो इन्होंने अमरिका का लष्करी अड्डा निर्माण करने के मुद्दे पर अपनाई भूमिका ध्यान आकर्षित कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.