जर्मनी एवं नेदरलैंड ने आतंकी षडयंत्र उधेडा; सीरियन नागरिक के साथ ५ संदिग्ध गिरफ्त में

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बर्लिन/एमस्टर्डम – नववर्ष की शुरूआत होने से केवल ४८ घंटे का अवधि था तभी जर्मनी और नेदरलैंड की सुरक्षा यंत्रणा ने आतंकी हमले का बडा षडयंत्र उधेडा है| शनिवार के दिन की गई कार्रवाई के दौरान नेदरलैंड की यंत्रणाओं ने रोटरडैम शहर से चार लोगों को और जर्मनीने मेन्झ शहर से एक संदिग्ध को गिरफ्त में लिया है| जर्मनी में गिरफ्तार हुआ संदिग्ध सीरियन नागरिक है, यह जानकारी दी गई है| पिछले हफ्तें में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा यंत्रणा ‘इंटरपोल’ ने दी चेतावनी मे यह कहा था की, नजदिकी समय में युरोप में ‘आईएस’ के हमलें होंगे|

११ दिसंबर के दिन फ्रान्स की स्ट्रासबर्ग शहर में हुए आतंकी हमले में पांच लोगों की मृत्यु हुई थी और १२ लोग जख्मी हुए थे| ‘आईएस’ इस आतंकी संगठन से जुडे एक आतंकी ने यह हमला किया था, यह स्पष्ट हुआ| उसके बाद ‘ख्रिसमस’ ऐर नववर्ष की पृष्ठभुमि पर युरोप में आतंकी हमले हो सकते है, यह डर जताया गया था|

इस महीने के शुरूआत में ‘आईएस’ ने धमकी देने के लिए पोस्टर जारी किया था| इस पोस्टर में ‘आईएस’ के आतंकी हाथ में रायफल लेकर जर्मनी के बर्लिन शहर में घुमते दिखाए गए थे| २०१६ में ख्रिसमस के दौरान ‘आईएस’ के आतंकीयों ने बर्लिन में किए हमले के फोटो भी इस पोस्टर में इस्तेमाल किए गए थे| उसके पहले सोशल मीडिया पर की कई पोस्टस् में युरोपीय देशों में शरणार्थियों पर भी हमले करने की धमकी दी गई थी|

इस वजह से नववर्ष शुरू होने के लिए केवल २ दिन शेष थे तभी जर्मनी और नेदरलैंड की यंत्रणाओं ने की कार्रवाई ध्यान आकर्षित कर रही है| नेदरलैंड ने शनिवार की सुबह रोटरडैम शहर में कई जगहों पर छापे किए और इस कार्रवाई में चार संदिंग्धों को गिरफ्तार किया| इन संदिग्धों से प्राप्त जानकारी पर जर्मन पुलिस ने मेन्झ शहर में छापा करके सीरियन नागरिक को कब्जे में लिया| यह पांचो संदिग्ध एक ‘टेरर सेल’ का हिस्सा रहेंगे, यह कहा जा रहा है| नेदरलैंड में आंतकी हमला करने का इनका षडयंत्र था, यह सामने आया है|

२०१७ में युरोप में हुए १५ आंतकी हमलों में लगभग ८० लोगों की मृत्यु हुई थी और ८०० से अधिक जखमी हुए थे| उसके बाद युरोपीय यंत्रणा ‘आईएस’ के इराक और सीरिया से दाखिल हो रहे आतंकीयों को रोकने के लिए कोशिश कर रही है| इस वजह से नेदरलैंड के साथ जर्मनी में संदिग्धों की हुई गिरफ्तारी अहम साबित होती है| पिछले सात महीनों में नेदरलैंड की यंत्रणा ने उधेडा यह आतंकियों का तिसरा षडयंत्र है| इसके पहले जून और सितंबर महीने में की कार्रवाई में लगभग १० संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.