ईरान के समुद्री क्षेत्र में अमरिका को प्रवेश करने से रोकेंगे – ईरान के वरिष्ठ नौसेना अधिकारी का ऐलान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

तेहरान – पर्शियन खाडी पहुंची अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत पर ईरान की कडी नजर है| अमरिकी युद्धपोतों को ईरान के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने नही देंगे| अमरिका ने यदि ऐसी कोई कोशिश की तो ईरानी लष्कर कडा प्रत्युत्तर देगा, ऐसी चेतावनी ईरानी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी रिअर एडमिरल हबिबुल्लाह सय्यारी इन्होंने दी है| पिछले हफ्तें में ही ईरान की नौसेना ने पर्शियन खाडी में पहुंच रही अमरिकी युद्धपोतों की दिशा में राकेट छोडे थे|

पिछले हफ्तें में अमरिका की ‘युएसएस जॉन स्टेनिस’ यह विमान वाहक युद्धपोत अपने विध्वंसकों के बेडे के साथ पर्शियन खाडी में दाखिल हुई है| अमरिकी युद्धपोत बाहरिन में अपने नौसेना अड्डे की ओर जा रही थे तभी ईरानी गश्ती पोतों ने अमरिकी बेडे के दिशा में १२ से अधिक राकेट छोडे थे| ‘युएसएस स्टेनिस’ पर उपस्तित अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्थाओं के प्रतिनिधिओं ने ईरानी नौसेना की यह कार्रवाईयां अपने कैमेरे में बंद की थी| लेकिन ईरान ने इस को लेकर किए खुलासे में यह कहा है की, ईरानी नौसेना होर्मुझ की खाडी में युद्धसराव कर रही थी| साथ ही अमरिकी युद्धपोत पर्शियन खाडी में पहुंचने की जानकारी नही थी, यह दावा भी ईरानी नौसेना ने किया है|

सोमवार के दिन ईरान के संयुक्त रक्षा बल के उपप्रमुख रिअर एडमिरल सय्यारी इन्होंने अमरिकी युद्धपोत पर्शियन खाडी में दाखिल हुई है, यह कहकर अमरिकी युद्धपोतों से ईरान को किसी भी स्वरूप का खतरा नही है, यह दावा भी किया था| हिंद महासागर से पर्शियन खाडी में पहुंच रही हर एक युद्धपोत की ओर ईरान की कडी नजर है| किसी भी शत्रु को ईरान के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने नही देंगे| अमरिकी युद्धपोतों को तो ईरानी समुद्री क्षेत्र के निकट भी पहुंचने नही देंगे, यह सय्यारी ने ईरानी वृत्तसंस्था से की बातचीत में स्पष्ट किया है|

पर्शियन खाडी की सुरक्षा इस क्षेत्र के देश कर सकते है| इसके लिए अमरिका या अन्य देशों की नौसेना की जरूरत नही, यह कहकर सय्यारी ने पर्शियन खाडी क्षेत्र में तैनात अमरिका और मित्र देशों की युद्धपोतों की तैनाती को लेकर सवाल उपस्थित किया| इस महीने के शुरूआती दिनों में ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने पर्शियन खाडी की नाकाबंदी करके ईंधन की एक बुंद भी बाहर जाने नही देने की चेतावनी दी थी| उसके बाद अमरिका ने इस क्षेत्र में युद्धपोतों की तैनाती बढाई है|

अमरिकी युद्धपोतों की यहा हुई तैनाती अपनी सुरक्षा के लिए चुनौती है, यह ईरान का कहना है| ईरानी नौसेना ने ‘युएसएस स्टेनिस’ की दिशा में राकेटस् छोड कर अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया है, यह दिखाई दे रहा है| इस पर अमरिका की प्रतिक्रिया अभी प्राप्त नही हुई है| लेकिन, आने वाले समय में ईरान की इस कार्रवाई के गंभीर परीणाम पर्शियन खाडी क्षेत्र में होने की आशंका है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.