अमरिका में ‘शटडाऊन’ की स्थिति नए साल तक बरकरार रहने का डर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – अमरिका में २५ प्रतिशत से अधिक सरकारी उपक्रम बंद करनेवाले ‘शटडाऊन’ की तीव्रता बढी है और यह स्थिति अगले नए साल तक कायम रहने के संकेत प्राप्त हुए है| ‘शटडाऊन’ की तीव्रता ध्यान में रखकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने राजधानी वॉशिंगटन में ही डेरा जमाया है| फिर भी कई सांसद ‘ख्रिसमस’ की छुट्टीयों में बाहर होने से संसद में इस समस्या का हल निकलने की संभावना कम हुई है| इस दौरान, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ‘मेक्सिको वॉल’ के लिए जरुरी निधि को लेकर कुछ हद तक समझौता कर सकते है, यह संकेत व्हाईट हाऊस से प्राप्त हुए है|

पिछले सप्ताह में अमरिकी संसद ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ‘मेक्सिको वॉल’ के लिए ५ अरब डॉलर्स का प्रावधान करने हेतू रखा प्रस्ताव ठुकराया था| इस वजह से अमरिका के सामने दुबारा ‘शटडाऊन’ का संकट बना है| इस वर्ष में ‘शटडाऊन’ का यह दुसरा अवसर है और इस वजह से अमरिका में आंठ लाख से अधिक कर्मचारियों को बगैर वेतन घर बैठने के मुश्किल का सामना करना पड रहा है| इस में अमरिका के कानून विभाग, अंतर्गत सुरक्षा विभाग के कुछ हिस्से, राष्ट्रीय उद्यान एवं पर्यटन विभाग के कर्मचारी बडी मात्रा में शामिल है|

जनवरी २०१८ में निर्माण हुए शटडाऊन के संकट का हल ७२ घंटो में निकालने में सफलता मिली थी| लेकिन इस बार वैसी स्थिति नही है| ‘फेडरल स्पेंडिंग बिल’ को मंजुरी देने के लिए नए साल की प्रतिक्षा करनी होगी, यह संकेत प्राप्त हुए है| ‘ख्रिसमस’ की छुट्टीयों में अधिकतम सांसदों ने घर, मतदार संघ मे या बाहर जाने का निर्णय किया है| यह स्पष्ट हो रहा था तभी छुट्टी के दिनों में संसद का सत्र होने की संभावना नही रही| ‘शटडाऊन’ का अवधि में बढोतरी हुई तो अमरिका जनता और अर्थव्यवस्था पर विपरित परिणाम होगा, यह संकेत अर्थशास्त्री एवं विश्‍लेषक दे रहे है| केवल अमरिका ही नही, बल्कि व्यापार के दृष्टी से अमरिका से जुडे देशों की अर्थव्यवस्था पर इसके परिणाम दिखाई देंगे, यह अर्थशास्त्री कह रहे है|

इस दौरान, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने ख्रिसमस के लिए बाहर जाने के बजाय राजधानी वॉशिंगटन में ही रहने का निर्णय किया है| ‘शटडाऊन’ से बचने के हेतू से गतिविधियां करने के लिए यह निर्णय किया गया है, ऐसा सूत्रों का कहना है| ‘शटडाऊन’ का हल निकले इस लिए ट्रम्प ‘मेक्सिको वॉल’ के लिए किया जा रहा आर्थिक प्रावधान की मात्रा कम करने के लिए मंजूरी देंगे, यह संकेत व्हाईट हाऊस के कार्यालयीन प्रमुख मिक मुलव्हैनी इन्होंने दिये है| ट्रम्प इन्होंने की ५.७ अरब डॉलर्स की मांग और डेमोक्रॅट पक्षने मंजूर की १.३ अरब डॉलर्स की राशि का मध्य निकाला जाएगा, यह मुलव्हैनी इन्होंने स्पष्ट किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.