उत्तर कोरिया अमरिका पर जैविक हमले की तैयारी में- जापानी अख़बार का दावा

टोकियो: अमरिका के प्रमुख शहरों को लक्ष्य बना सकते हैं, ऐसे अंतर्महाद्वीपीय मिसाइलों का परिक्षण करने के बाद उत्तर कोरिया ने अमरीका पर जैविक हमले की तैयारी की है। ‘एंथ्रेक्स’ के वाइरस बैलेस्टिक मिसाइल पर लादकर अमरीका पर प्रक्षेपित करने की योजना उत्तर कोरिया ने बनाई है। ‘एंथ्रेक्स’ अंतर्महाद्वीपीय मिसाइल पर लादकर मिसाइल परिक्षण करने की तैयारी भी उत्तर कोरिया ने करने का दावा ‘असाहि शिन्बुन’ इस जापानी अख़बार ने किया है। लेकिन उत्तर कोरिया ने इस आरोप को ख़ारिज किया है और अमरीका अपने ऊपर हमले के लिए बहाने ढूंढ रहा है, ऐसा पलटवार किया है।

जैविक हमले

हाल ही में, उत्तर कोरिया ने जैविक मिसाइल के प्रक्षेपण के लिए आवश्यक परिक्षण करने की जानकारी जापान के अख़बार ने दी है। दक्षिण कोरियन गुप्तचर यंत्रणा के सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के आधार पर जापान के अख़बार ने यह जानकारी प्रसिद्ध की है।

‘एंथ्रेक्स’ से सज्जित मिसाइल प्रक्षेपित करने के बाद पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय उत्पन्न होने वाली ऊर्जा ७००० डिग्री सेल्सियस होती है। इस वजह से एंथ्रेक्स के वायरस ७००० डिग्री सेल्सियस के तापमान में जिन्दा रह सकते हैं क्या, इस का अभ्यास उत्तर कोरियन राजवट कर रही है, यह जानकारी दक्षिण कोरियन सूत्रों ने देने की खबर इस अख़बार ने छापी है। उत्तर कोरियन राजवट ने किया हुआ परिक्षण सफल होने का दावा अन्य सूत्रों ने किया है।

‘एंथ्रेक्स’ वाइरस का संसर्ग हुआ तो वह व्यक्ति मरता है ऐसा नहीं है। लेकिन मिसाइलद्वारा प्रक्षेपित किया हुआ ‘एंथ्रेक्स’ का वाइरस हवा में से श्वसन मार्ग से शरीर में गया तो इंसान के मरने की संभावना ८० प्रतिशत होती है, इसका अभ्यास उत्तर कोरियन वैज्ञानिकों ने किया है और अपने अंतर्महाद्वीपीय मिसाइल पर इसका इस्तेमाल करने की तैयारी उत्तर कोरिया ने करने की जानकारी, इस अख़बार ने दी है। लेकिन उत्तर कोरिया ने ‘एंथ्रेक्स’ का वाइरस कैसे प्राप्त किया, इस सवाल का जवाब अभी भी मिला नहीं है, ऐसा इस अख़बार का कहना है।

यह खबर प्रसिद्ध होने के दो दिन पहले अमरीका ने इस तरह की जानकारी प्रसिद्द की थी। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषित किए हुए ‘नॅशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी’ (एनएसएस) में उत्तर कोरिया अपनी जनता को भूखा रखकर करोड़ों डॉलर्स के रासायनिक और जैविक हथियार प्राप्त करने की तैयारी में है, ऐसी टीका की थी। उसी के साथ ही उत्तर कोरिया इन संहारक विस्फोटकों को मिसाइल पर तैनात करके अमरिका की सुरक्षा को खतरा निर्माण कर सकता है, ऐसा इशारा ट्रम्प ने दिया था।

जापान के अखबार ने किए हुए इस दावे को उत्तर कोरिया ने ख़ारिज किया है। साथ ही इस अपप्रचार के लिए अमरिका जिम्मेदार है, ऐसा भी उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया है। ‘असत्य ही सत्य है ऐसा भ्रामक चित्र निर्माण करने की अमरीका को आदत पड़ गई है। काले को सफ़ेद बनाकर बनावट दावे उत्तर कोरिया के सर पर मारने का प्रकार अमरिका कर रहा है’, ऐसी टीका उत्तर कोरियन राजवट के ‘केसीएनए’ इस न्यूज़ चैनल ने की है।

दौरान, उत्तर कोरिया जैविक हथियारों का निर्माण कर रहा है, ऐसा दावा इस के पहले दक्षिण कोरिया ने भी किया था। उत्तर कोरिया के पास ‘एंथ्रेक्स’ और ‘देवी’ के वाइरस होने की कड़ी आशंका अंतर्राष्ट्रीय अभ्यास समूह ने व्यक्त की थी। कुछ विशेषज्ञों ने इस की पुष्टि भी की थी। लेकिन उत्तर कोरिया ने हमेश अपने ऊपर लाए गए आरोपों को ख़ारिज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.