कॅटालोनियन सरकार बर्ख़ास्त करने की स्पेन के प्रधानमंत्री की धमकी

माद्रिद: कॅटालोनिया की स्वतंत्रता से निर्माण हुए स्पेन और कॅटालोनिया इस प्रांत का विवाद अब उग्ररुप धारण कर रहा है। स्पेन के प्रधानमंत्री मारिनिओ राजॉय ने कॅटालोनिया पर सीधे स्पेन के नियंत्रण प्रस्थापित कर के कॅटालोनिया की स्वायत्तता का रद्द करने की धमकी दी है। स्पॅनिश सरकार ने यह दबाव की भूमिका अगर कायम रखी, तो कॅटालोनिया को स्वतंत्र देश घोषित किया जाएगा ऐसा कॅटालोनियन सरकार के अध्यक्ष कार्ल पिगड़ेमाँट ने सूचित किया है।

 स्पेन के प्रधानमंत्री

स्पेन सरकार के विरोध की परवाह न करते हुए, कॅटालोनिया ने स्वतंत्रता के मुद्दे पर सार्वमत लिया था। उस समय २० लाख से अधिक लोगों ने कॅटालोनिया की स्वतंत्रता का समर्थन किया है। उसकी वजह से स्पेन सरकार तिलमिलाया है और उन्होंने कॅटालोनिया के प्रांतीय सरकार को इस सार्वमत से वापसी लेने की सूचना की है। अगर ऐसे नहीं होता है, तो स्पेन के एकसंघता के लिए आवश्यक कठोर निर्णय लेने की धमकी स्पेन के प्रधानमंत्री राजॉय ने दी है। गुरुवार को फिर से एक बार प्रधानमंत्री राजॉय कॅटालोनिया को कड़ा इशारा दिया है।

स्वतंत्रता की मांग से वापसी अगर नहीं हुई, तो स्पेन कॅटालोनिया की सरकार बर्ख़ास्त करेगा और स्पेन से कॅटालोनिया का कामकाज देखा जाएगा। उसके लिए स्पेन के केंद्रीय मंत्रिमंडल की विशेष बैठक आयोजित की जाने वाली है, ऐसा इशारा स्पेन के प्रधानमंत्री ने दिया है। तथा कॅटालोनिया की सरकार अवैध घोषित करके प्रशासन, पुलिस दल एवं आर्थिक आस्थापना का कब्जा लेने की तैयारी स्पेन की सरकार ने करने की बात पहले ही स्पष्ट हुई थी। इस प्रकार के दबाव के सामने झुककर स्वतंत्रता की मांग पीछे नहीं ली जाएगी ऐसा, कॅटालोनिया के अध्यक्ष पिगड़ेमाँट सूचित किया है। इतना ही नहीं अगर स्पॅनिश सरकार ने दबाव कायम रखा, तो सीधे स्वतंत्रता की घोषणा की जाएगी, ऐसा प्रत्युत्तर देने वाला पत्र पिगड़ेमाँट ने स्पेन के प्रधानमंत्री को भेजा है।

उसके लिए घटना के प्रावधान का दाखिला पिगड़ेमाँट ने दिया है और विशिष्ट परिस्थिति मे इस स्वरूप का निर्णय लेने का अधिकार कॅटालोनिया को होने का दावा स्थानिक सरकार के प्रतिनिधि कर रहे हैं। इस के वजह से कॅटालोनिया कि समस्या उग्ररुप धारण करने के बात दिखाई दे रही है। आने वाले समय मे कॅटालोनिया पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए स्पॅनिश सरकार ने यहां के प्रांतीय सरकार को बर्ख़ास्त किया है। उसके विपरीत परिणाम होते हैं तो स्पेन के दबाव को प्रत्युत्तर देने की तैयारी कॅटालोनियन सरकार एवं जनता ने की है, ऐसा दावा यहां के नेता कर रहे हैं। उसी समय स्पॅनिश सरकार और यंत्रणा के दबाव के विरोध मे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद मांगी जाएगी, ऐसी घोषणा इन नेताओं से पहले ही हो रही है।

कॅटालोनिया स्पेन से अलग होकर स्वतंत्र देश बनेगा, तो सारे यूरोप की व्यवस्था हिल जाएगी, ऐसी चिंता यूरोपीय संघ से व्यक्त की जा रही है।

युरोपीय महासंघ कमीशन के प्रमुख जीन क्लॉड जंकर ने कॅटालोनिया प्रांत स्पेन से अलग होने पर आने वाले डेड दशकों मे यूरोप मे ९८ देश तैयार होंगे, ऐसा डर व्यक्त किया है। फिलहाल महासंघ को २८ देशों की जिम्मेदारी संभालना कठिन हो रहा है। ९८ देश बनने के बाद क्या होगा ऐसा विचार करना अच्छा होगा, ऐसा इशारा जंकर ने दिया है। उसकी वजह से कॅटालोनिया की समस्या यह केवल स्पेन अंतर्गत प्रश्न न होते हुए, उससे अन्य यूरोपीय देशों का भी भविष्य जुड़ा है, ऐसी बात उजागर हो रही है। उसकी वजह से कॅटालोनिया की गतिविधियाँ विशेषज्ञ बारीकी से देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.