दूसरे विश्व युद्ध में नाझी जर्मनी जो किया वहीं ईरान कर रहा हैं – संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्रायली राजदूत ने की कड़ी आलोचना

लंदन/तेहरान – दूसरें विश्व युद्ध के दौर में जर्मनी की नाझी हुकूमत ने जो किया वहीं आज ईरान की हुकूमत कर रही हैं। ईरान से हम सभी को भीषण खतरा हो सकता हैं, इसपर विश्व ने ध्यान देना होगा’, ऐसी चेतावनी संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्रायली राजदूत गिलाड एर्डन ने दी। इसके साथ ही इस्रायल के छोटे बच्चों के खून से ईरान के हाथ भीगे हैं। ऐसे ईरान के नेता के साथ हाथ मिला रहे संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारी पहले अपने हाथों से खून मिटाए, ऐसी तीखी आलोचना एर्डन ने की। ईरान की इस्रायल ऐसी तीखी आलोचना कर रहा था तभी ईरान ने चेतावनी देते हुए यह बयान किया कि, गाजा पर हो रहे इस्रायल के हमलों को रोका नहीं गया तो गाजा इस्रायली नागरिकों के लिए दफन भूमि साबित होगा।

दूसरे विश्व युद्ध में नाझी जर्मनी जो किया वहीं ईरान कर रहा हैं - संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्रायली राजदूत ने की कड़ी आलोचना७ अक्टूबल के दिन हमास ने इस्रायल की सीमा में घुसकर किए भीषण आतंकवादी हमलों की गूंज पूरे विश्व में सुनाई पड़ी। इस हमले में १,४०० इस्रायली नागरिक मारे गए हैं। इसके बाद इस्रायल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले करके गाजा को सभी ओर से घेर रखा है। इस्रायल के गाजा पर हो रहे हमलों से होने वाले जान-माल के नुकसान के लिए भी हमास ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन, इस हमले के पीछे सीर्फ हमास नहीं, बल्कि ईरान का भी हाथ होने का आरोप इस्रायल ने लगाया है। इसके अलावा ईरान को इसकी कीमत चुकानी ही पड़ेगी, ऐसे संकेत इस्रायल दे रहा हैं। हमास ने इस्रायल पर किए हमले का समर्थन कर रहे ईरान पर इस्रायल ने राजनीतिक स्तर पर हमले करना शुरू किया है और संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्रायल के राजदूत ने ईरान की आलोचना करना इसी की साक्ष देती है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्रायल के राजदूत गिलाड एर्डन ने ईरान की हुकूमत की तुलना नाझी जर्मनी के साथ की। दूसरे विश्व युद्ध में नाझी जर्मनी ने यहुदियों का हत्याकांड़ किया था। ईरान की मौजूदा हुकूमत भी हमास और अन्य आतंकवादी संगठनों को साथ लेकर यहुदियों का हत्याकांड़ करने की कोशिश की है, ऐसा आरोप एर्डन ने लगाया। ईरान की इस हुकूमत से सीर्फ इस्रायल को ही नहीं, बल्कि वैश्विक सुरक्षा को गंभीर खतरा होने की चेतावनी इस्रायली राजदूत ने दी। इसके बावजूद संयुक्त राष्ट्र संघ ईरान से सहयोग कर रहा हैं, ऐसा अफसोस एर्डन ने जताया।

दूसरे विश्व युद्ध में नाझी जर्मनी जो किया वहीं ईरान कर रहा हैं - संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्रायली राजदूत ने की कड़ी आलोचनासंयुक्त राष्ट्र संघ की मानव अधिकार संगठन के वरिष्ठ अधिकारी टोर विन्सलैण्ड ने ईरान के विदेश मंत्री हुसेन आमिर अब्दोल्लाहियान से मुलाकात की। विन्सलैण्ड ने ईरान के विदेश मंत्री से हाथ मिलाने के फोटो ईरान ने सार्वजनिक किया। इसके साथ ही हमास का वरिष्ठ कमांडर इस्माईल हनिया ने भी दोहा में ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात की है। इस्रायल में बच्चों के हत्याकांड़ के लिए ज़िम्मेदार हमास को ईरान का समर्थन होने की बात इससे स्पष्ट हो रहे हैं। इस वजह से इस्रायली बच्चों के खून से ईरान के हाथ भीगे हैं और ऐसे ईरानी नेताओं से राष्ट्र संघ के अधिकारी ने हाथ मिलाने का आरोप एर्डन ने लगाया।

संयुक्त राष्ट्र संघ के लिए यह ढ़ब्बा हैं और वह अपने खून से भीगे हाथ साफ करें, ऐसी मांग इस्रायल के राजदूत ने की। संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरान के परमाणु कार्यक्रम और इस्रायल को नष्ट करने की ईरान दे रही धमकियों को पुरी तरह से अनदेखा कर रहा हैं, ऐसी आलोचना इस्रायल कर रहा है। हमास के हमले के बाद भी इसके पीछे के होने वाले ईरान के खिलाफ सख्त भूमिका अपनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ तैयार नहीं हैं, यह इस्रायली राजदूत ने दर्शाया है। इस्रायल ने गाजा पट्टी की जनता की पानी, अन्न, बिजली और ईंधन सप्लाई बंद करने के बाद राष्ट्र संघ ने इसपर नाराज़गी जताई थी। इसपर इस्रायल ऐसी तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ करता दिखाई दिया। आतंकवाद और नरसंहार करने की खुलेआम धमकी दे रहे ईरान जैसे देश से हाथ मिलाने के लिए राष्ट्र संघ तैयार हैं, यही संदेश अपनी कड़ी आलोचना के माध्यम से इस्रायल के राजदूत देते दिखाई दे रहे हैं।

इसी बीच, इस्रायल ने गाजा पर हो रहे हमले रोके नहीं या इस्रायल के हमले रोकने के लिए राजनीतिक स्तर पर कोशिश नहीं हुई तो गाजा इस्रायल के लिए दफनभूमि बन जाएगा, ऐसी धमकी ईरान के विदेश मंत्री अब्दोल्लाहियान ने दी। हमास का नेता हनिया से मुलाकात करने के बाद ईरान के विदेश मंत्री इस्रायल को यह धमकी देते दिखाई दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.