पुराने मित्र, नया स्वरूप

ऑफिस में बैठा था। मिटींग के लिए एक क्लायंट आया था। मिटींग के लिए अभी कुछ समय होने के कारण उसने मुझसे कहा कि मैं कुछ समय पुस्तक पढ़ लेता हूँ। मैंने सोचा कि यह कोई उपन्यास अथवा कोई अन्य किताब पढ़ेगा। परन्तु उसने मोबाईल के समान दिखाई देने वाला कुछ निकाला और उसे ही पढ़ने लगा। मैं कुछ देर देखता रहा, फिर मैंने कौतूहलपूर्वक उससे उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि इसे किंडल कहते हैं, जो एक ई-बुक रीडर है एवं यह सारी दुनिया में किताबें, समाचार पत्र, मासिक पत्रिकाएँ, ब्लॉग्ज् एवं अन्य डिजीटल माध्यम के साहित्य पढ़ने के लिए अत्यन्त लोकप्रिय है। हम आगे चलकर इस लेख में किंडल के बारे में नहीं, बल्कि इस ई-बुक्स् अर्थात डिजीटल माध्यम के साहित्यों के बारे में जानकारी हासिल करने वाले हैं।

पहले पुस्तक पढ़ने के लिए हमें ग्रंथालय/पुस्तकालय की सदस्यता स्वीकार करनी पड़ती थी। तभी हम वहाँ से पुस्तक पाते थे। परन्तु अब पुस्तके, मासिक पत्रिकाएँ, समाचारपत्र ये सारी सामग्रियाँ डिजीटल माध्यम (सॉफ्ट फॉरमॅट) में उपलब्ध है जिसे हम संगणक एवं इंटरनेट तथा अब मोबाईल द्वारा भी पढ़ सकते हैं। www.booksshouldbefree.com, www.gutenberg.org, www.manybooks.net, www.freeebooks.net, www.getfreebooks.com, www.iasexamportal.com, ebooks.netbhet.com, boltipustake.blogspot.in इस तरह के कुछ संकेतस्थल हैं, जिनके माध्यम से हम पुस्तकें, मासिकपत्रिकाएँ आदि मुफ्त में पढ़ सकते हैं, साथ ही डाऊनलोड भी कर सकते हैं।

पुस्तक का नाम लेने पर केवल ‘शाब्दिक (जिसमें सिर्फ़ टेक्स्ट हो ऐसी) क़िताब’ यही हमारी कल्पना होती है। आज-कल नये-नये मनोरंजन के साधन उपलब्ध होने के कारण पढ़ने की रुचि कुछ कम हो गई है ऐसा लगता है। अनेकों ग्रंथालय, पुस्तकालयों आदि में खालीपन आ गया है और बहुत कुछ तो बंद भी कर दिए गए हैं। इसीलिए बदलते हुए समय के अनुसार इन साईट्स के माध्यम से हम अब साहित्य के बदले हुए संग्रहों एवं स्वरूप की ओर घूम चुके हैं। इसीलिए इन साईट्स पर शाब्दिक ही नहीं बल्कि ऑडियो फॉरमॅट में भी पुस्तकें उपलब्ध हैं। ऑडियों पुस्तकें अर्थात इन साईट्स पर उपलब्ध होने वाली पुस्तकों का चुनाव कर उन्हें प्ले करना है अब हमें इसमें होने वाली सामग्री को पढ़ना नहीं पड़ता बल्कि हम जिस तरह से गीत सुनते हैं उसी तरह उसमें लिखी गयी सामग्री हमें सुनाई देती है।

www.booksshouldbefree.com इस साईट पर होने वाली सभी पुस्तकें ही ऑडियो बुक्स् हैं। इस साईट्स पर होनेवाली कुछ प्रसिद्ध पुस्तकों के नामों में यदि देखा जाये तो उसमें लुईस कॅरल का ऍलिस इन वंडरलॅड, सर. आर्थर डॉईल के द ऍडव्हेंचरर्स् ऑफ शेरलॉक होमस्, जोनॅथन स्विफ्ट के गलिव्हर्स् ट्रॅव्हलस् आदि पुस्तकें हैं। इस तरह की अनेक ऑडियों पुस्तकों की साईट्स उपलब्ध हैं।

EPUB2

www.manybooks.net इस साईट पर २९,००० ई-बुक्स् उपलब्ध हैं। सुन्दरता और फॅशन, जीवन-शरीर, व्यापार, नाटक, अर्थशास्त्र, शिक्षा, खाद्य-व्यंजनादि, धर्मविज्ञान, कल्पना, प्रवासवर्णन ये सभी एवं इसी प्रकार के लगभग ४० विषयों पर विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध हैं। किसी भी पुस्तक को चुनकर पढ़ने के लिए इस साईट्स पर अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। उदा.- लेखक, शीर्षक, शैली, भाषा आदि।

इस साईट के अलावा www.freeebooks.net & www.getfreebooks.com ये साईट्स भी उपलब्ध हैं। इस साईट्स पर भी ये सारे फिचर्स् उपलब्ध हैं। इसके अलावा इन सभी साईट्स पर भी ये सारे फिचर्स् उपलब्ध हैं। इसके अलावा इन सभी साईट्स पर सबसे अधिक प्रसिद्ध एवं नवप्रकाशित पुस्तकों की विभिन्न सूचियाँ भी हैं। इस साईट्स पर हम स्वरचित पुस्तकों को भी मुफ्त में अपलोड कर सकते हैं।

उसी प्रकार इन साईट्स पर ई-बुक्स् के साथ ई-मासिक पत्रिका भी मुफ्त में उपलब्ध हैं। उदा. ग्लोबल फायनान्स्, वर्लड इंडस्ट्रियल रिपोर्टर, नासा टेक ब्रीफ्स् आदि। इन साईट्स पर अनेक विषयों पर उदा.-कृषि, मोटर उद्योग, अभियांत्रिकी, शिक्षा, अर्थशास्त्र, स्वास्थ एवं चिकित्सा, जानकारी उपलब्ध करवाने वाला यांत्रिक ज्ञान आदि विषयों से संबंधित मासिकाएँ हमें मुफ्त में ही सबस्क्राईब करते बनती हैं। हमने इस लेख मालिका में पहले ही देखी हुई प्रमाण www.iasexamportal.com इस साईट्स पर भी हमें मुफ्त में मासिक पत्रिकाएँ मिलती हैं। इनमें सारी दुनिया की एवं विशेष तोर पर भारत के सभी चढ़ावों-उतारों के बारे में उत्कृष्ट लेख एवं जानकारियाँ होती हैं। इन मासिकाओं में दी हिन्दू इस अग्रगण्य वृत्तपत्र समूहों का फ्रंटलाईन(मासिक) एवं अन्य मासिकाओं में (मासिकपत्रिकाओं) प्रतियोगिता दर्पण (मासिक), योजना(मासिक), डेव्हलप इंडिया(साप्ताहिक), डायलॉग इंडिया(द्विमासिक) भी हमें मुफ्त में ही मिलती हैं। इन मासिक पत्रिकाओं की कॉपी को हम इस साईट्स पर से ही सीधे डाऊनलोड कर सकते हैं।

free-ebooks.net

द गार्डियन के एक सर्वेक्षण की तरह २४ घंटों तक चलने वाले समाचार चैनलों के कारण पढ़ने की रुचि कम होने के साथ साथ अख़बारों खपत भी कम होते जा रही है। इसीलिए दुनियाभर में ही नहीं बल्कि भारत में होनेवाले भी सभी राष्ट्रीय एवं प्रांतों के समाचार पत्रों ने अपने ई-पेपर्स निकाले हैं। मुख्य तौर पर ये ई-पेपर हमें वर्तमान पत्रों की साईट्स पर मुफ्त में पढ़ने के लिए हमें उनके साईट्स के मूल्य देकर उनकी सदस्यता स्वीकारनी पड़ती है।

अब हम अपने मराठी प्रांत की ओर चलते हैं। ऊपर उल्लेखित भाषाओं के साहित्य भी पढ़ सकते हैं। यदि हमें मराठी भाषा की पुस्तकें आदि पढ़नी हैं तब ebooks.netbhet.comयह एक साईट है। संदीप खरे, चंद्रशेखर गोखले, रघुनाथ भिडे आदि अच्छे लेखकों की पुस्तकें इन साईट्स पर उपलब्ध हैं। उदाहरण के तौर पर देखा जाये तो ‘मी माझा’, ‘शिवाजी राजे’, ‘गरुडाच्या सहवासात’ आदि पुस्तकें इन साईट्स पर उपलब्ध हैं। www.marathinovels.net यह भी एक साईट है जिस पर हमें मराठी ई-पुस्तकें मिल सकती हैं।

boltipustake.blogspot.in यह एक अत्यन्त सुंदर मराठी ब्लॉग है जिसपर मराठी ऑडियो पुस्तकें उपलब्ध हैं। उदा.-आगरकर दर्शन, लोकहितवादीचीं शतपत्रे, अमोल गोष्टी (साने गुरुजी), श्यामची आई(सानेगुरुजी), शेतकर्‍याचा आसूड, सत्याचे प्रयोग, गोष्टी इसापच्या इस प्रकार की दर्जनों पुस्तकें ऑडियो फॉरमेट में आती हैं। www.scribd.comwww.slideshare.net इस सोशल पब्लिशिंग साईट्स पर भी हमें सांकेतिक शब्द (कीवर्डस्) का उपयोग करके यदी ढूँढ़ेंगे तब अनेक उपयुक्त एवं आवश्यक ऐसी बहुत सारी मराठी पुस्तकें मिल सकती हैं।

www.anynewbooks.com इस साईट्स पर हम यदि अपना नाम दर्ज करके (मुफ्तमें) अपना ई-मेल आय.डी. इस साईट पर डाल देते हैं, तब हमें उनकी ओर से हर सप्ताह में एक ई-मेल आता है जिसमें उस सप्ताह में प्रकाशित हो चुकी नयी पुस्तकों के नाम एवं जानकारी दी गई होती है इसके अलावा www.amazone.in, www.sahyadribooks.com आदि अनेक अन्य साईट्स भी हैं जिनके माध्यम से हम पुस्तकें खरीद भी सकते हैं।

यदि हममें पढ़ने की रुचि है तो उसे पूरी करने के लिए हम अनेक विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं और इसके लिए हमें स्थान, साधन आदि का, यहाँ तक कि समय का बंधन भी आड़े नहीं आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.