शत्रु देश उत्तर कोरिया यकायक हमला कर सकता है – दक्षिण कोरिया की ‘डिफेन्स रिपोर्ट’ की चेतावनी

सेउल – ‘शत्रु देश उत्तर कोरिया लगातार परमाणु अस्त्रों समेत जैव और रासायनिक हथियार विकसित कर रहा है। इस क्षमता का इस्तेमाल सामरिक हमलों के लिए किया जा सकता है। उत्तर कोरिया यकायक दक्षिण कोरिया पर हमला करने के लिए तैयार है’, ऐसी चेतावनी दक्षिण कोरिया ने दी। उत्तर कोरिया ने परमाणु विस्फोटक वाहक लंबी दूरी की मिसाइलों का प्रदर्शन किया था। उत्तर कोरिया की तानाशाही हुकूमत का यह अब तक का सबसे बड़ा जंगी सामर्थ्य का प्रदर्शन था। इस पृष्ठभूमि पर दक्षिण कोरिया ने नई रक्षा रपट में उत्तर कोरिया के बढ़ते खतरे को लेकर दी हुई चेतावनी ध्यान आकर्षित कर रही है।

शत्रु देशगुरूवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष यून सुक येओल की सरकार ने पहली बार ‘डिफेन्स रिपोर्ट’ पेश की। इसमें उत्तर कोरिया को स्पष्ट रूप से से शत्रु कहना अहमियत रखता है। दिसंबर में उत्तर कोरिया की हुकूमत ने दक्षिण कोरिया का ज़िक्र शत्रु देश कहकर ही किया था। इसका दाखिला देते हुए उत्तर कोरिया की हुकूमत और सेना अब दक्षिण कोरिया के शत्रु हैं, ऐसा इशारा डिफेन्स रिपोर्ट में दिया गया है। इस रपट में उत्तर कोरिया अपने देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया गया है।

शत्रु देशरिपोर्ट में उत्तर कोरिया की रक्षा क्षमता की भी जानकारी दी गई है। उत्तर कोरिया के बेड़े में ४,३०० टैंक्स, २५०० बख्तरबंद वाहन, ८८०० आर्टिलरी सिस्टम्स और ५५०० ‘मल्टिपल रॉकेट लौन्चर सिस्टम्स’ मौजूद होने की जानकारी दर्ज़ है। उत्तर कोरिया ने १५४ पौंड प्लुटोनियम हासिल किया है यह कहकर इस देश ने छोटे आकार के परमाणु हथियार बनाने में प्रगति की है, इसका अहसास भी कराया गया है। उत्तर कोरिया द्वारा विकसित बैलेस्टिक मिसाइलों की बढ़ती संख्या पर भी डिफेन्स रिपोर्ट ने ध्यान आकर्षित किया है।

शत्रु देशउत्तर कोरिया सीधे अमरीका तक पहुंचने वाली मिसाइलों का परीक्षण करके इस क्षेत्र में तनाव बढ़ाया है। उत्तर कोरिया को चीन का समर्थन होने के दावे किए जा रहे हैं। चीन और उत्तर कोरिया की आक्रामकता के विरोधी भूमिका अपनाने के लिए जापान और दक्षिण कोरिया अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आवाहन कर रहे हैं। इन दोनों द्वारा लगातार उत्तर कोरिया के बढ़ते खतरे पर ध्यान आकर्षित किया जा रहा है और दक्षिण कोरिया का नया ‘डिफेन्स रिपोर्ट’ भी उसी का हिस्सा दिखता है।

इसी बीच, अमरीका और दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया ने नई चेतावनी जारी की है। अमरीका और दक्षिण कोरिया का युद्धाभ्यास यानी हम पर हमला करने की तैयारी होने का आरोप उत्तर कोरिया ने लगाया है। कोरियन क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियारों की तैनाती करने के लिए अमरीका कारण बता रही है और अमरीका की सैन्य गतिविधियों को सख्त प्रत्युत्तर दिया जाएगा, यह इशारा भी उत्तर कोरिया ने दिया है।

अमरीका ने दक्षिण कोरिया में अपनी तैनाती बढ़ाने के संकेत दिए हैं। कुछ दिन पहले अमरिकी रक्षा मंत्री लॉईड़ ऑस्टिन ने दक्षिण कोरिया का दौरा करके इससे संबंधित अहम ऐलान किया था। दक्षिण कोरिया को नाटो सदस्य देशों की तर्ज पर सुरक्षा मुहैया करने की गवाही ऑस्टिन ने दी। उत्तर कोरिया के परमाणु हमले का खतरा बढ़ता है तो दक्षिण कोरिया में अमरीका सीधे अपने परमाणु अस्त्र भी तैनात करेगी, ऐसा बयान अमरिकी रक्षा मंत्री ने किया था।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.