किरगिझिस्तान-ताजिकिस्तान के संघर्ष में ९४ लोगों की मौत

बिश्‍केक – पिछले कुछ दिनों से किरगिझिस्तान और ताजिकिस्तान इन मध्य एशियाई देशों के बीच छिड़े संघर्ष में ९४ लोग मारे गए हैं। इनमें हमारे ३५ नागरिकों का समावेश होने का बयान करके ताजिकिस्तान ने किरगिझिस्तान पर आरोप लगाए। सीमा पर जारी संघर्ष अभी खत्म हो चुका है, फिर भी ताजिकिस्तान दुष्प्रचार करने की हरकतें कर रहा है, यह आरोप किरगिझिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष ने लगाया।

पिछले हफ्ते बुधवार को किरगिझिस्तान और ताजिकिस्तान के बीच जल बंटवारा और सीमा विवाद के मुद्दे पर गोलिबारी हुई थी। इसके बाद दोनों देशों ने युद्धविराम भी किया था। लेकिन, अगले कुछ ही घंटों में दोनों देशों में फिर से संघर्ष शुरू हुआ। इस बार ताजिकिस्तान की सेना ने किरगिझिस्तान की सुरक्षा चौकियों के साथ ही सीमा के उस ओर दूर के गांवों पर रॉकेट और मिसाइल हमले किए। इस दौरान भारी संख्या में आम नागरिक मारे गए और जवाब में हमें हमले करने पड़े, यह आरोप ताजिकिस्तान लगा रहा है।

शुक्रवार की रात इन दोनों देशों ने युद्धविराम शुरू किया था। तब तक संघर्ष में २४ लोगों के मारे जाने का ऐलान किया गया था। लेकिन, ताजिकिस्तान और किरगिझिस्तान की सरकारों ने सोशल मीडिया पर जारी की जानकारी के अनुसार इस संघर्ष में ९४ लोग मारे गए और १४० से अधिक घायल हुए। दोनों देश इस संघर्ष के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। किरगिझिस्तान ने हमारे नागरिकों को लक्ष्य किया, ऐसा आरोप ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने लगाया है। इसी बीच युद्धविराम के बाद भी ताजिकिस्तान ने दुष्प्रचार और प्रक्षोभक बयान करना बंद नहीं किया, ऐसी आलोचना किरगिझिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष सादिर जापारोव ने की।

इसी बीच, आर्मेनिया और अज़रबैजान का पिछले हफ्ते संघर्ष हुआ था। रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के निवेदन के बाद इन दोनों देशों ने युद्धविराम किया। लेकिन, इसके कुछ ही घंटे बाद किरगिझिस्तान-ताजिकिस्तान इन अन्य दो सोवियत देशों की सीमा पर मुठभेड़ हुई। पूर्व सोवियत देशों के बीच एक के बाद एक संघर्ष की इन घटनाओं पर रशिया के विश्‍लेषकों ने आशंका जताई है। रशिया के सरहदी देशों के बीच संघर्ष शुरू करके, रशिया की सुरक्षा को चुनौती दी जा रही है, यह आरोप इन रशियन विश्‍लेषकों ने लगाया था। भले ही इस पर खुलेआम आरोप किया ना हो, फिर भी इसके पीछे अमरीका की साज़िश होगी, ऐसे संकेत रशियन विश्‍लेषक दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.