देश में ‘सेमीकंडक्टर’ निर्माण करने के लिए ७६ हज़ार करोड़ का प्रावधान – केंद्रीय मंत्रिमंड़ल का निर्णय

नई दिल्ली – देश को इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन क्षेत्र का केंद्र बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंड़ल ने २.३० लाख करोड़ रुपयों के आर्थिक प्रावधान का ऐलान किया है| इसमें सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग के लिए अगले छह वर्षों में ७६ हज़ार करोड़ रुपयों का प्रावधान करने का ऐलान किया गया है| इससे देश में सेमीकंडक्टर का उत्पादन होगा और भारत इसकी निर्यात भी कर सकेगा| इसके लिए ’इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ नामक उपक्रम भी चलाया जाएगा| इसका नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय स्तर के गणमान्य विशेषज्ञों को दिया जाएगा, यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी और दूरसंचारमंत्री अश्‍विनी वैष्णव ने प्रदान की|

Ashwini-Vaishnavसेमीकंडक्टर क्षेत्र को काफी बड़ा रणनीतिक अहमियत प्राप्त हुई है, ऐसा कहकर अश्‍विनी वैष्णव ने वार्तापरिषद में केंद्रीय मंत्रिमंड़ल के निर्णय की जानकारी प्रदान की| अगले दिनों में सेमीकंडक्टर के चिप्स का डिज़ाईन, निर्माण और विकास भारत में ही होगा, इस दिशा में कोशिश जारी है| इसके लिए अगले छह वर्षों में तकरीबन ७६ हज़ार करोड़ रुपयों की लागत की जाएगी| इससे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन क्षेत्र में भारत को काफी बड़ी बढ़त प्राप्त होगी| इससे वर्ष २०२५ तक भारत का डिजिटल अर्थकारण एक लाख करोड़ डॉलर्स तक पहुँचाने का ध्येय अधिक आसान होगा, यह विश्‍वास वैष्णव ने व्यक्त किया| सेमीकंडक्टर के क्षेत्र की वैश्‍विक सप्लाई चेन सामान्य करने के लिए भारत का यह उपक्रम काफी अहम भूमिका निभाएगा, ऐसा वैष्णव ने कहा|

सेमीकंडक्टर का निर्माण देश में करने के लिए सरकार ने तकरीबन १० अरब डॉलर्स का आर्थिक पैकेज देने से अपनी अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ होगा, यह दावा वैष्णव ने किया| इस क्षेत्र के लिए तकरीबन १०० देसी कंपनियों का निर्माण करने का ध्येय सरकार ने तय किया है और इन कंपनियों को उनके प्रकल्प के खर्च के लिए ३० से ५० प्रतिशत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ऐसा वैष्णव ने कहा| इसके लिए राज्य सरकारों की सहायता से ‘हायटेक क्लस्टर्स’ तैयार किए जाएँगे और सरकार की सेमीकंडक्टर लैबोरटरी का आधुनिकीकरण किया जाएगा, यह दावा भी वैष्णव ने किया|

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बढ़त पाने के लिए भारतीय कंपनियों ने गतिविधियॉं शुरू करने की खबरें प्राप्त हो रही हैं| इस पृष्ठभूमि पर केंद्र सरकार ने रणनीतिक स्तर पर किए इस निर्णय को बड़ी अहमियत प्राप्त हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.