सीरिया के संघर्ष में ६७ लोग मारे गए – रशिया और तुर्की से जुडे गुटों में भी संघर्ष की शुरूआत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बैरूत/दमास्कस – सीरिया के इदलिब और तुर्की की सीमा के पास भडक उठें संघर्ष में ६७ लोग मारे गए है| इनमें से २९ लोग आतंकी है और १८ आम नागरिक एवं तुर्की के तीन सैनिक है| वही, रशियन सेना और तुर्की से गुटों में संघर्ष शुरू होने की जानकारी सामने रही है| इसी बीच तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने इस मुद्दे पर पहले ही चिंता जताकर अस्साद हुकूमत इदलिब में जारी कार्रवाई बंद करने, यह निवेदन भी किया था|

पीछले हफ्ते में रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया की यात्रा की थी| इस यात्रा का पुरा ब्यौरा अभी सामने नही आया है| पर, इस के बाद इदलिब प्रांत में आतंकवाद विरोधी मुहीम तेज हुई है| रशिया के लडाकू विमान सीरिया का साथ दे रही है| ब्रिटेन स्थित मानव अधिकार संगठन ने ही यह जानकारी साझा की है|  

इदलिब प्रांत में रशिया और सीरिया से खान अल सुब्ल, मासरन, मारेत अल नूमन समेत अन्य शहरों पर हवाई हमलें हो रहे है| वहां के संघर्ष में ३९ लोक मारे जाने का दावा मानव अधिकार संगठन ने किया| मारे गए लोगों में अल कायदा से जुडी हयात तहरिर अल शाम इस आतंकी संगठन के २२ सदस्यों का समावेश था| इसके अलावा सीरियन सेना के १७ सैनिक भी मारे गए|

इदलिब में रशिया और तुर्की से जुडे हथियारी संगठन के बीच भी संघर्ष शुरू होने की जानकारी सामने रही है| इस संघर्ष में १८ नागरिक मारे गए है| रशिया और तुर्की से जुडी संगठन में संघर्ष शुरू होने की पिछले कुछ वर्षों की यह पहली घटना है| पिछले चार वर्षों से रशिया और तुर्की में मित्रता से भरा सहयोग बना है| इस सहयोग की वजह से रशिया ने सीरिया में तुर्की से जुडे गुटों पर हमला नही किया था| पर, बुधवार के दिन हुए इस संघर्ष की वजह से रशिया और तुर्की के भी मतभेद होने का चित्र दिखाई दिया है| रशिया एवं तुर्की ने इससे जुडी जानकारी प्रसिद्ध अभी नही की है|  

इसके अलावा सीरिया के उत्तरी हिस्से में तुर्की की सीमा से नजदिक सुरूक गांव में हुए कार धमाके में १० लोग मारे गए है और इनमें तुर्की के तीन सैनिक और तुर्की से जुडे गुट के सात सैनिकों का समावेश है| तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना पर कडी चिंता जताई है|

इस संघर्ष की वजह से इदलिब में लाखों लोग विस्थाति होने का दावा संयुक्त राष्ट्रसंघ कर रहा है| कम से कम . लाख विस्थापित नागरिक तुर्की की सीमा की ओर गए है| संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अपने रपट में इदलिब में हुए संघर्ष पर चिंता जताकर सभी गुटों को शांति स्थापित करने के लिए निवेदन किया है|

गौरतलब है की, इससे पहले सीरिया में जारी संघर्ष को लेकर तुर्की और अमरिका से जुडे सीरियनकुर्द बागी संगठन संघर्ष कर रहे थे| तभी अब रशिया और तुर्की से जुडे गुट एकदुसरे के सामने खडे हुए दिखाई दे रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.