२६ दिनों में चलाईं गईं श्रमिक ट्रेनों से किया ४८ लाख मज़दूरों ने सफ़र – रेल प्रशासन की जानकारी

नई दिल्ली,  (वृत्तसंस्था) – पिछले २६ दिनों में भारतीय रेल प्रशासन ने देशभर के अलग अलग ज़गहों से चलाई ३,२७४ स्पेशल श्रमिक ट्रेनों से करीबन ४८ लाख से भी अधिक मज़दूरों ने अपने घर लौटने के लिए सफ़र किया है। रेल प्रशासन ने यह आँकड़े जारी किए हैं। इनमें से सबसे अधिक श्रमिक ट्रेनें गुजरात से और महाराष्ट्र से चलाई गई हैं।

विशेष श्रमिक ट्रेनें आंध्र प्रदेश, बिहार, चंदिगड़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्‍मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरला, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुदूचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्‍चिम बंगाल जैसे अलग अलग राज्यों से चलाई गईं। इनमें से सबसे अधिक ९४६ ट्रेन्स गुजरात से, ६७७ ट्रेने महाराष्ट्र से, पंजाब से ३७७, उत्तर प्रदेश से २४३ और बिहार से २१५ ट्रेने चलाई गई हैं, ये आँकड़े रेल प्रशासन ने जारी किए हैं।

स्पेशल श्रमिक ट्रेनें शुरू होने के बाद कुछ स्टेशन्स पर मज़दूरों की भीड़ में बढ़ोतरी होने का चित्र दिखाई दे रहा है। बुधवार के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एवं लोकमान्य टिलक टर्मिनस के बाहर, सूचि में नाम ना होने के बावजूद भी सैकड़ों मज़दूर इकट्ठा हुए थे। गलतफ़हमी से ये मज़दूर स्टेशनों पर पहुँचने की बात कही जा रही हैं। इन श्रमिक ट्रेन्स से जानेवाले मज़दूरों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय ने राज्य सरकार के लिए नये गाईड लाईन्स तय किए थे। जिन राज्यों से मज़दूरों को घर लौटने के लिए ट्रेन छोड़नी हैं, उन सभी राज्य सरकारों को यात्री मज़दूरों की सूचि तैयार करके, यह सूचि रेल प्रशासन को प्रदान करने के आदेश हैं। लेकिन, कुछ स्टेशनों पर अभी भी गड़बड़ी होती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.