लीबिया के जेल से ४०० कैदियों का पलायन; गद्दाफी समर्थकों के पलायन की वजह से लीबिया में इमर्जन्सी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

त्रिपोली – लीबिया की राजधानी त्रिपोली में जेल से रविवार को ४०६ कैदी भागने में सफल हुए हैं। त्रिपोली में चल रहे संघर्ष का फायदा उठाकर भागने वाले इन कैदियों में लीबिया के भूतपूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के समर्थक शामिल हैं। इस वजह से सतर्क हुई लीबिया की सरकार ने इमर्जन्सी घोषित की है और कैदियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।

पिछले कुछ दिनों में त्रिपोली और आसपास के इलाकों में लीबियन सरकार समर्थक लष्कर और बागियों के बीच संघर्ष शुरू है। लीबिया की सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए चल रहे इस संघर्ष पर पहले ही यूरोपीय देशों ने चिंता व्यक्त की है। लीबिया की सरकार को संयुक्त राष्ट्रसंघ ने वैधता दी है और बागी संगठनों ने चर्चा के माध्यम से यह विवाद सुलझाना चाहिए, ऐसा राष्ट्रसंघ ने आवाहन किया है।

लेकिन उसके बाद भी लीबियन लष्कर और बागियों के संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में ३९ लोग मारे गए हैं और १०० से अधिक घायल हुए हैं। रविवार को यहाँ के ‘एन झरा’ इलाके में लष्कर और बागियों के बीच संघर्ष शुरू था तब जेल के परिसर में मॉर्टर हमले शुरू हुए। इन हमलों का फायदा उठाकर जेल के कैदी सुरक्षा दरवाजा खोलने में सफल हुए और यहाँ के सुरक्षा कर्मियों पर हमले करके कैदी भाग गए।

इन कैदियों में छोटे गुनाहों के लिए गिरफ्तार किए गए कैदियों की संख्या बहुत कम है। लेकिन गद्दाफी समर्थक और कट्टरपंथियों की संख्या बहुत बड़ी है, यह जानकारी लीबियन सरकार ने दी है। सन २०११ में लीबिया में हुए अरब स्प्रिंग के संघर्ष में गिरफ्तार हुए गद्दाफी समर्थकों को इस जेल में रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.