अमरिका और रशिया के वरिष्ठ सेना अधिकारियों की भेंट

कोपनहेगन: अमरिका के रक्षादल प्रमुख जनरल जोसेफ डनफोर्ड और रशिया के सेनाप्रमुख जनरल वॅलेरी गिरासिमोव्ह की शुक्रवार को फिनलंड में भेंट होगी| फिनलंड की सेना ने अपने देश में शुक्रवार को होनेवाले इस भेंट की जानकारी दी है| अमरिका और रशिया के वरिष्ठ सेना अधिकारियों में होनेवाली यह बैठक जल्द आयोजित की गयी है, ऐसा दिखाई पडता है| पर भेंट की वजह और उसका विवरण खुला नही किया गया है|

इस समय अनेक मोर्चों पर अमरिका और रशिया के बीच संघर्ष शुरु है| अमरिका द्वारा रशिया पर कडे प्रतिबंध डाले गये है| रशिया से कारोबारी तथा सैनिकी सहयोग करनेवाले देशों को भी इन प्रतिबंधो का निशाना बनाने का ऐलान अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है| ब्रिटन स्थित भूतपूर्व रशियन गुप्तचर सर्जेई स्क्रिपल के हत्या की कोशिश के पिछे रशिया होने का इल्जाम अमरिका ने किया था और अमरिका स्थित रशियन राजनीतिक अधिकारियों को देश से निकाल दिया था| रशिया ने भी अमरिकी राजनीतिक अधिकारियों को निष्कासित करते हुए उसे जवाब दिया था| सीरिया जैसे देश में तो अमरिका और रशिया की जंग शुरु होने का दावा किया जाता है|

अमरिका, रशिया, वरिष्ठ सेना, अधिकारियों, भेंट, कोपनहेगन, सीरियासीरिया में किसि भी वक्त अमरिका और रशिया की सेना में संघर्ष की चिंगारी गिरते हुए विश्‍वयुद्ध भडक सकता है, ऐसी चिंता विशेषज्ञों द्वारा व्यक्त की जाती है| किंतु अप्रत्यक्ष रूप से ऐसा संघर्ष शुरु हो चुका है और दोनो देश सीरिया स्थित परस्पर हितसंबंधों को निशाना बना रहा है, ऐसे दावे भी प्रकाशित हुए है| इसी समय रशियन सरहद पर नाटो का जंग का अभ्यास इस क्षेत्र के तनाव को और भी बढावा दे रहा है| इस से यह बात साफ हो रही है कि, अमरिका और रशिया में अनेक मोर्चों पर झडपें शुरू है|

आर्थिक, सामरिक और व्यूहरचनात्मक स्तर पर उभय देशों में संघर्ष शुरु है| इसी बीच अमरिका के रक्षादल प्रमुख जोसेफ डनफोर्ड और रशिया के सेनाप्रमुख जनरल वॅलेरी गिरासिमोव्ह के बीच फिनलंड में होनेवाली भेट जानकारों का ध्यान खींचनेवाली साबित हो रही है| इस भेंट की जानकारी खुली करनेवाले फिनलंड की सेना ने भी उस बारे में अधिक विवरण नही दिया है| दोनों देशों द्वारा की गयी पहल के अनुसार बैठक आयोजित हो रही है, ऐसा फिनलंड की सेना ने कहा है| साथ ही अमरिका और रशियन सेना के अधिकारियों की भेट के बाद दोनो देश फिनलंड के सेना अधिकारियों के साथ अलग बातचीत करेंगे, ऐसा भी कहा जा रहा है|

दरमियान, एकदूसरे को जंग और उसके गंभीर नतीजों के बारे में धमकियां देनेवाले अमरिका और रशिया के वरिष्ठ सेना अधिकारी आकस्मिक रूप से भेंट ले रहे है| इसके पिछे कोई गंभीर वजह होने की संभावना सामने आ रही है| साथ ही यह भेंट नियोजित नही है और अत्यावश्यक रुप में इसका आयोजन किया जा रहा है, यह साफ नजर आ रहा है| इस भेंट के बाद भी उसके बारे में अमरिका या रशिया से अधिक जानकारी खुली होने की संभावना नही है| फिर भी जल्द में आयोजित हुई यह महत्त्वपूर्ण भेंट आनेवाले समय के घटनाओं पर काफी असर डालनेवाली साबित होगी, ऐसे संकेत अभी से दिखाई दे रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.