येमन संघर्ष में ३९ की मौत – हौथी विद्रोहियों ने युद्धविराम का भंग करने का आरोप

सना – पिछले चौबीस घंटों में येमन में संघर्ष में ३९ लोग मारे गए हैं। इस वजह से पिछले दो महीनों में येमन में हौथी विद्रोहियों ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है, यह आरोप लगाया जा रहा है। इसके अलावा येमन में सौदी अरब समर्थक गुटों में कलह शुरू होने से संघर्ष छिड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच, येमन और खाड़ी के अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमरीका के विशेषदूत सौदी अरब और खाड़ी देशों का दौरा कर रहे हैं और इसी बीच येमन में संघर्ष छिड़ा है।

पिछले कुछ दिनों से येमन के अल-हौदेदा, तैज़, अल-धालेए, अबयान, हजाह, अल-ज्वाफ और मारिब प्रांतों में हौथी विद्रोही और येमन की सेना में संघर्ष शुरू होने की खबरें प्राप्त हो रही थीं। इनमें से तैज़ और मारिब प्रांतों पर कब्ज़ा करने के लिए हौथी विद्रोही तीन दिनों से कोशिश में लगे थे। लेकिन, येमन की सेना ने हौथी के हमले रोक रखे थे, यह जानकारी स्थानीय वृत्तसंस्था ‘सबा’ ने साझा की। लेकिन, इस संघर्ष में येमन की सेना के चार सैनिक मारे गए हैं।

दो महीने पहले विद्रोही हौथी संगठन ने संयुक्त राष्ट्र संघ के युद्धविराम का प्रस्ताव स्वीकारा था। इसके तहत हौथी विद्रोहियों ने येमन की सरकार के साथ सलोखा स्थापित करने का सुझाव दिया गया था। पिछले महीने यह युद्धविराम बढ़ाना तय हुआ था। लेकिन, हौथी विद्रोहियों ने बीते तीन दिनों से येमन की सेना पर हमले शुरू किए और युद्धविराम का उल्लंघन किया, यह आरोप येमन सरकार लगा रही है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसका संज्ञान ले, ऐसा आवाहन येमन सरकार ने किया।

हौथी विद्रोही येमन की सेना पर हमले कर रहे हैं और इसी बीच येमन में सौदी अरब समर्थक गुटों में संघर्ष छिड़ने की खबरें प्राप्त हो रही हैं। येमन के शाब्वा प्रांत के अताक शहर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान सौदी समर्थक शस्त्रधारी गुटों में छिड़े संघर्ष में ३५ लोग मारे गए। हौथी विद्रोहियों के विरोधि गुटों में ही संघर्ष छिड़ने से येमन सरकार के समर्थक गुट को झटका लगा है, यह दावा खाड़ी के माध्यम कर रहे हैं।

इसी बीच, अमरीका के विशेषदूत टिम लेंडरकिंग खाड़ी देशों के दौरे पर हैं। लेंडरकिंग फिलहाल सौदी में हैं और ईरान के परमाणु समझौता, येमन में हौथी विद्रोहियों के युद्धविराम एवं ईंधन के मुद्दे पर वे चर्चा करेंगे, ऐसा दावा किया जा रहा है। ऐसे समय पर हौथी विद्रोहियों ने येमन की सेना पर हमले और सौदी समर्थक गुटों में संघर्ष ध्यान आकर्षित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.