अमरिका ने ही व्यापार में छूट देकर लाडला बनाए हुए चीन को सबक सिखाया जाएगा – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के संकेत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – चीन में पूरी हुई ‘अमरिका-चीन उच्चस्तरीय व्यापार चर्चा’ के बाद राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर एक बार चीन के खिलाफ आग्रही भूमिका ली है। अमरिका के साथ किए व्यापार के माध्यम से मिलने वाले प्रचंड फायदों की वजह से चीन उन्मत बन गया है और उसे सबक सिखाया जाएगा, ऐसे आक्रामक संकेत राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिए हैं।

पिछले तीन महीनों में अमरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध भड़का है और दोनों देशों ने एकदूसरे के खिलाफ तीव्र प्रतिबंधों की घोषणा की थी। डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्राध्यक्ष पद की प्रचार मुहीम से लेकर लगातार चीन के व्यापार के खिलाफ आक्रामक भूमिका ली है और दोनों देशों के बीच व्यापारी असमतोल बदलने के लिए कार्रवाई करने का इशारा दिया था।

अप्रैल महीने में अमरिका ने चीन के खिलाफ व्यापार युद्ध की घोषणा करके ५० अरब डॉलर्स की चीनी आयात पर प्रतिबन्ध लगाए थे। अमरिका के इन प्रतिबंधों को उत्तर देते हुए चीन ने भी अमरिका के १०० से अधिक उत्पादों पर अतिरिक्त कर लगाने की घोषणा की थी। चीन की इस कार्रवाई के बाद ट्रम्प ने अधिक आक्रामक होते हए चीन की १०० अरब डॉलर्स की आयात को लक्ष्य बनाने की चेतावनी दी थी।

इस पृष्ठभूमि पर चीन में पूरी हुई उच्चस्तरीय व्यापार चर्चा ध्यान आकर्षित करने वाली साबित हुई थी। अमरिका ने वित्त मंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल भेजकर इस मामले में अमरिका गंभीर ऐसे स्पष्ट संकेत दिए थे। दो दिनों की चर्चा के बाद चीनी मीडिया ने चर्चा सकारात्मक होने की खबर भी प्रसिद्ध की थी। लेकिन अमरिकी मीडिया ने इस चर्चा से ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ है, ऐसी जानकारी दी थी। इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की प्रतिक्रिया की तरफ कईयों का ध्यान लगा था।

ट्रम्प ने शुक्रवार को ‘ट्विट’ करके चीन में हुई चर्चा के बारे में अपनी भूमिका को स्पष्ट किया। अमरिकी प्रतिनिधि मंडल ने चीन के नेता और उद्योजकों के साथ बैठक लेने की जानकारी देकर उसमें से क्या हासिल हुआ इस पर चर्चा करने के लिए शनिवार को बैठक होगी, ऐसा ट्रम्प ने स्पष्ट किया। उसी समय चीन के खिलाफ अपनी भूमिका नहीं बदली है, ऐसे संकेत भी ट्रम्प ने दिए हैं। ‘अमरिका के साथ व्यापार में मिलने वाले फायदों की वजह से चीन उन्मत हुआ है और इसके आगे का सफ़र चीन के लिए कठिन होगा’, ऐसी चेतावनी ट्रम्प ने दी है।

ट्रम्प की इस प्रतिक्रिया से उन्होंने चीन के खिलाफ अपनी आक्रामक भूमिका नहीं बदली है, ऐसे स्पष्ट संकेत मिले हैं। आने वाले समय में ट्रम्प चीन के खिलाफ प्रतिबंधों के साथ साथ नई कार्रवाई की घोषणा भी कर सकते हैं, ऐसी संभावना सूत्रों की तरफ से व्यक्त की जा रही है। दौरान, अमरीकी प्रतिनिधि मंडल ने प्रसिद्ध किए निवेदन में, न्याय्य और ईमानदारी से व्यापार किया तो अमरिका और चीन की अर्थव्यवस्था का फायदा हो सकता है, इस मुद्दे को प्रमुख रूपसे चीन के सामने रखा गया है, ऐसा कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.