सौदी अरब में सेना और सुरक्षा अफसरों समेत २९८ अफसरों की गिरफ्तारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

रियाध – सौदी अरब की हुकूमत ने भ्रष्टाचार के आरोपों के तहेत की कार्रवाई में कुल २९८ लोगों को हिरास्त में लिया है| इनमें सरकारी, लष्करी एवं सुरक्षा अफसरों का समावेश है| क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर यह कार्रवाई होने की जानकारी सामने आ रही है| इससे वर्ष २०१७ में सौदी के राज परिवार के सदस्यों पर की गई कार्रवाई की यांदें ताजी हुई है|

दो दिन पहले सौदी के राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिती (नझाहा) ने देश के अलग अलग हिस्सों में बडी कार्रवाई की| पीछले कुछ महीनों से शुरू जांच की पृष्ठभूमि पर भ्रष्टाचारों के आरोपों के तहेत २९८ लोगों को गिरफ्तार किया गया है| इनमें सौदी की हुकूमत से संबंधित सरकारी, लष्करी क्षेत्र के वरिष्ठ अफसरों का भी समावेश है| पीछले १५ वर्षों से सौदी में १० करोड डॉलर्स से भी अधिक रकम के हुए घोटालों से संबधित अफसरों को हिरासत में लिया गया है, यह बात ‘नझाहा’ ने स्पष्ट की| 

इस मामले में कुल ६७४ लोगों की जांच हो रही थी| इनमें से २९८ लोगों का घोटाले में हाथ होने की बात साबित होने का ऐलान नझाहा ने किया| इन आरोपियों को अगली कार्रवाई के लिए जल्द ही विशेष न्यायालय में खडा किया जाएगा| इन आरोपियों के नाम जाहीर नही किए गए है| पर, इन आरोपियों में मेजर जनरल, ब्रिगेडियर, कर्नल स्तर के एवं सेवानिवृत्त लष्करी अफसर एवं अंतर्गत सुरक्षा मंत्रालय के अफसरों का भी समावेश है| साथ ही कुछ भूतपूर्व न्यायाधीश, राजनयिक अफसरों की भी इस कार्रवाई में गिरफ्तारी हुई है| वर्ष २००५ से २०१५ के दौरान रक्षा विभाग के पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप इन अफसरों पर रखा गया है|

पीछले दस दिनों में सौदी की यंत्रणा ने की हुई यह दुसरी बडी कार्रवाई साबित हुई है| इससे पहले सौदी के राजपरिवार के दो सदस्यों की गिरफ्तारी होने की खबर अमरिकी समाचार पत्र ने प्रसिद्ध की थी| प्रिन्स अहमद बिन अब्दुलअझिझ और प्रिन्स मोहम्मद बिन नईफ को हिरासत में लिया गया है, यह कहा जा रहा है| क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर यह कार्रवाई की गई थी| सौदी के राज परिवार के विरोध में साजिश करने का आरोप रखकर इनकी गिरफ्तारी होने की खबर अमरिकी पत्र ने दी थी| सौदी के राजपरिवार ने इस पर अभी कुछ भी बयान नही किया है|

पर, किंग सलमान का स्वास्थ खराब होने की बात माध्यमों में हो रही है| इससे सौदी की सत्तापर अपनी पकड मजबूत करने के लिए और अपने विरोधकों को दूर करने के लिए क्राउन प्रिन्स ने यह कार्रवाई की है, ऐसा दावा अमरिकी पत्र ने किया था| इससे राज परिवार से संबधित २९८ अफसरों की हुई गिरफ्तारी की ओर अधिक गंभीरता से देखा जा रहा है| पर, इस कार्रवाई के कारण वर्ष २०१७ में सौदी के राज परिवार के सदस्य और संबंधित अफसरों पर हुई सबसे बडी कार्रवाई की यादें खाडी क्षेत्र की और पश्मिची माध्यम ताजा कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.